होम / टीवी / NDTV प्रॉफिट: विचारों, इनोवेशन और अवसरों का संगम IGNITE सम्मेलन आज
NDTV प्रॉफिट: विचारों, इनोवेशन और अवसरों का संगम IGNITE सम्मेलन आज
रोशनी के इस पर्व के साथ जब नया सम्वत 2082 आरंभ हो रहा है, तब NDTV प्रॉफिट अपने प्रमुख थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म IGNITE के दिवाली एडिशन को लेकर आ रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
रोशनी के इस पर्व के साथ जब नया सम्वत 2082 आरंभ हो रहा है, तब NDTV प्रॉफिट अपने प्रमुख थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म IGNITE के दिवाली एडिशन को लेकर आ रहा है। यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर को यानी आज दोपहर 2:30 बजे से मुंबई के सोफिटेल होटल में आयोजित किया जाएगा। अपने नाम के अनुरूप, IGNITE का उद्देश्य नई चर्चाओं को जन्म देना, नवाचारों को उजागर करना और संभावनाओं के नए रास्ते खोलना है, जहां वित्त, व्यापार और मनोरंजन जगत के सबसे प्रभावशाली विचारक एक साथ आकर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे, प्रेरणा देंगे और भविष्य की दिशा तय करेंगे।
NDTV प्रॉफिट IGNITE का यह विशेष दिवाली संस्करण नए साल की शुरुआत आशा, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करेगा। इस मंच पर उन दूरदर्शी व्यक्तित्वों को जोड़ा जाएगा, जो भारत के आर्थिक और कॉर्पोरेट परिदृश्य को नई परिभाषा दे रहे हैं। इनमें शामिल होंगे- मनीष चोखानी (वेटरन इन्वेस्टर एवं डायरेक्टर, Enam Holdings), रमेश दामानी (वैल्यू इन्वेस्टर एवं सदस्य, BSE), निलेश शाह (MD, Kotak Mahindra AMC), आशीष कुमार चौहान (MD एवं CEO, NSE), निमेश शाह (MD एवं CEO, ICICI Prudential AMC), संदीप सिक्का (ED एवं CEO, Nippon Life India Asset Management), विजय केडिया (इन्वेस्टर), विवेक ओबेरॉय (एक्टर एवं बिजनेसमैन), आयुष मित्तल एवं प्रत्युष मित्तल (फाउंडर्स, Screener AI), सुमित चंदा (CEO एवं फाउंडर, Jarvis Invest), ज्योति स्वरूप (SVP एवं हेड, बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजिक एलायंसेस, Axis Max Life), यशोवर्धन सिन्हा (चेयरमैन एवं MD, Aditya Vision Ltd), रुमित दुग्गर (CFO, Bluestone) और मयंक शाह (VP, Parle Products Pvt. Ltd.)।
फायरसाइड चैट्स, पैनल डिस्कशंस और वन-ऑन-वन बातचीतों के जरिए यह आयोजन भारत के वित्तीय और कॉर्पोरेट भविष्य से जुड़े अहम विषयों पर विचार करेगा। इनमें शामिल हैं- मार्केट स्ट्रैटेजीज का विकास, ट्रेडिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, रिटायरमेंट प्लानिंग, SIPs के जरिए वेल्थ क्रिएशन, GST से बढ़ता उपभोग, और मनी एवं मार्केट्स के बीच का तालमेल। ये चर्चाएं सिर्फ विचारों को नहीं जगाएंगी, बल्कि प्रतिभागियों को ऐसे व्यावहारिक निष्कर्ष भी देंगी जो सत्र समाप्त होने के बाद भी उनके काम आएंगे।
NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने IGNITE के विचार पर कहा, “दिवाली प्रकाश, नवीनीकरण और नई शुरुआत का पर्व है। IGNITE इसी भावना का प्रतीक है, जहां भारत के सम्वत 2082 में कदम रखते हुए विचार, दृष्टिकोण और नवाचार एक साथ आते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे संवाद रचने का है जो बदलाव को प्रेरित करें, सहयोग को बढ़ावा दें और बिजनेस, निवेशकों तथा नीति-निर्माताओं के लिए विकास के रास्ते रोशन करें।”
NDTV में नेटवर्क टीवी के रेवेन्यू हेड मंदीप सिंह ने कहा,“IGNITE वह जगह है जहां रणनीति और उत्सव एक साथ मिलते हैं। इस दिवाली एडिशन का मकसद मार्केट्स, कॉर्पोरेट्स और नीति-निर्माताओं के बीच पुल बनाना है और ऐसे अवसर पैदा करना है जो पूरे सम्वत 2082 तक असर छोड़ें। NDTV प्रॉफिट के लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सभी क्षेत्रों में कनेक्शन, सहयोग और विकास को गति देता है।”
IGNITE का दिवाली एडिशन विचारों और अवसरों का संगम होगा। यह एक ऐसा मंच जहां लीडर्स मिलकर भारत के मार्केट्स और अर्थव्यवस्था के भविष्य पर विचार-विमर्श कर सकें। रणनीति और उत्सव के इस मेल से IGNITE दिवाली की असली भावना को उजागर करेगा- नई संभावनाओं को जगाने, ज्ञान को अपनाने और विकास, नवाचार व समृद्धि से भरे वर्ष की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाने की भावना को।
इस इमर्सिव प्लेटफॉर्म के जरिए NDTV प्रॉफिट का उद्देश्य नीति, निवेश और उद्योग की दुनिया के बीच पुल बनाना है ताकि सार्थक संवाद, ठोस रणनीतियां और नए उत्साह के साथ भारत सम्वत 2082 की ओर बढ़ सके। IGNITE एक सतत संवाद रहेगा, जो थॉट लीडरशिप को मजबूत करेगा, सार्थक कनेक्शन बनाएगा और ऐसे विचार उत्पन्न करेगा जो बदलाव को गति देंगे, जिससे यह दिवाली सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि विचार, नवाचार और प्रगति का भी पर्व बनेगी।
टैग्स