होम / टीवी / NDTV Profit ने लॉन्च किया नया कैंपेन ‘फॉर योर प्रॉफिट’
NDTV Profit ने लॉन्च किया नया कैंपेन ‘फॉर योर प्रॉफिट’
एनडीटीवी प्रॉफिट (NDTV Profit) ने 9 सितंबर को हुए एनडीटीवी जीएसटी कॉन्क्लेव में अपना नया कैंपेन ‘फॉर योर प्रॉफिट’ लॉन्च किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
एनडीटीवी प्रॉफिट (NDTV Profit) ने 9 सितंबर को हुए एनडीटीवी जीएसटी कॉन्क्लेव में अपना नया कैंपेन ‘फॉर योर प्रॉफिट’ लॉन्च किया है। चैनल का मकसद है हर भारतीय को देश की तरक्की की कहानी में भागीदार बनाना है।
यह कैंपेन क्रिएटिवलैंड एशिया और एनडीटीवी प्रॉफिट ने मिलकर बनाया है। इसका संदेश है कि अब ‘प्रॉफिट’ यानी लाभ सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सबके लिए है। जैसे-जैसे भारत में शेयर मार्केट में निवेश, डिजिटल बिजनेस और पैसों की समझ बढ़ रही है, एनडीटीवी प्रॉफिट लोगों को सही जानकारी देकर अवसरों से जोड़ना चाहता है।
आज पूरे देश में यह बदलाव दिख रहा है। जयपुर का दुकानदार अब ऑनलाइन पूरे भारत में सामान बेच सकता है। कोई भी युवा सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू कर सकता है। कोच्चि की महिला उद्यमी सही जानकारी से अपना बिजनेस बड़ा कर सकती है। अब 84% गृहिणियां घर के निवेश के फैसलों में शामिल हैं और हर चार नए निवेशकों में से एक महिला है। यानी यह नई भागीदारी भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दे रही है और एनडीटीवी प्रॉफिट इसे सबके लिए आसान बना रहा है।
एनडीटीवी के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, “प्रॉफिट की शुरुआत लोगों से होती है, उनके सपनों और उनके आने वाले कल से। हमारे लिए प्रगति का मतलब वही है जो जिंदगी को बेहतर बनाए। यही हमारी नई पहचान ‘फॉर योर प्रॉफिट’ का असली मकसद है।”
क्रिएटिवलैंड एशिया के चेयरमैन सज्जन राज कुरुप ने कहा, “अब प्रॉफिट किसी एक का नहीं, सबका है। दलाल स्ट्रीट से लेकर हर गली तक लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। नई पीढ़ी के निवेशक और उद्यमी भारत का भविष्य तय कर रहे हैं- ज्यादा युवा, साहसी और सबको साथ लेकर। यही बदलाव ‘फॉर योर प्रॉफिट’ दिखाता है।”
नए कैंपेन के साथ एनडीटीवी प्रॉफिट का वादा है कि वह और गहराई से जानकारी, बेहतर बातचीत और ठोस विश्लेषण देगा ताकि निवेशक, उद्यमी, प्रोफेशनल और गृहिणी, हर कोई सशक्त हो सके।
यह बदलाव बताता है कि चैनल सिर्फ बिजनेस न्यूज नहीं दिखाएगा, बल्कि भारत की साझा तरक्की का साथी बनेगा।
टैग्स