होम / टीवी / ‘NDTV’ ने विकास भदौरिया को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘NDTV’ ने विकास भदौरिया को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
विकास भदौरिया इससे पहले लंबे समय से एबीपी नेटवर्क के साथ अपनी भूमिका निभा रहे थे, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह ने विकास भदौरिया को अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ में एडिटर (नेशनल अफेयर्स) के पद पर नियुक्त किया है।
बता दें कि विकास भदौरिया ने कुछ समय पहले ही ‘एबीपी’ (ABP) समूह में अपनी पारी को विराम दिया था। वह इस समूह में करीब 18 साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) बीजेपी, संघ परिवार, पीएमओ और सरकार कवर कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: विकास भदौरिया ने ‘एबीपी’ को बोला बाय, जल्द जुड़ सकते हैं इस चैनल से
मूल रूप से इटावा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले विकास भदौरिया की पढ़ाई-लिखाई ग्वालियर से हुई है। उन्होंने ग्वालियर के एमलबी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। फिलॉसफी में पोस्ट ग्रेजुएट विकास भदौरिया ने दिल्ली स्थित ‘YMCA’ कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है, जहां वह अपने बैच के टॉपर रहे थे।
विकास भदौरिया ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘सहारा समय’ (Sahara Samay) न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वह ‘चैनल7’ से जुड़ गए। वर्ष 2006 में वह स्टार न्यूज (अब एपीबी) से जुड़ गए और लंबे समय बाद यहां से इस्तीफा देकर ‘एनडीटीवी’ के साथ अपना नया सफर शुरू किया है।
बता दें कि मीडिया में जाना-माना नाम विकास अब तक तमाम राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर कर चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अब तक तमाम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स एनडीटीवी इस्तीफा एबीपी विकास भदौरिया नई पारी सीनियर एडिटर एडिटर नेशनल अफेयर्स