होम / टीवी / NDTV ने इस मामले में ऑफलाइन व ऑनलाइन की दुनिया में हासिल किया शीर्ष स्थान
NDTV ने इस मामले में ऑफलाइन व ऑनलाइन की दुनिया में हासिल किया शीर्ष स्थान
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय स्थित जाने-माने रॉयटर इंस्टीट्यूट के एक सर्वेक्षण में NDTV को ऑफलाइन और ऑनलाइन पहुंच में अग्रणी माना गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय स्थित जाने-माने रॉयटर इंस्टीट्यूट के एक सर्वेक्षण में NDTV को ऑफलाइन और ऑनलाइन पहुंच में अग्रणी माना गया है। 'रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2024' के अध्ययन से पता चलता है कि भारत में युवा, शहरी दर्शकों के बीच ऑफलाइन (टीवी, रेडियो और प्रिंट) और ऑनलाइन न्यूज उपभोग दोनों के लिए साप्ताहिक पहुंच में NDTV सर्वोच्च स्थान पर है।
NDTV का 24 घंटे का टीवी न्यूज चैनल ऑफलाइन सेगमेंट में सबसे आगे है, जिसमें 32% उत्तरदाताओं ने साप्ताहिक उपयोग का संकेत दिया है और 18% उत्तरदाता सप्ताह में कम से कम तीन दिन NDTV देखते हैं। ऑनलाइन डोमेन में, NDTV की साप्ताहिक उपयोग दर 27% है, जिसमें 17% उत्तरदाता सप्ताह में कम से कम तीन बार NDTV ऑनलाइन का उपयोग करते हैं।
एनडीटीवी नेटवर्क के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट, 2024 में शीर्ष पर होना गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पत्रकारों की हमारी टीम ईमानदारी के साथ महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग जारी रखेगी।"
रॉयटर्स इंस्टीट्यूट का अध्ययन भारत के मीडिया बाजार में एनडीटीवी के साप्ताहिक उपयोग का अवलोकन प्रदान करता है, जो इस दर्शक वर्ग के बीच नेटवर्क की उपस्थिति और प्रभाव को दर्शाता है।
टैग्स एनडीटीवी