होम / टीवी / प्रणय-राधिका रॉय अडानी ग्रुप को बेचेंगे NDTV के अपने अधिकांश शेयर

प्रणय-राधिका रॉय अडानी ग्रुप को बेचेंगे NDTV के अपने अधिकांश शेयर

मीडिया फर्म ‘नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड‘ (NDTV) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मीडिया फर्म ‘नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड‘ (NDTV) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक, ‘एनडीटीवी’ के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने ‘एनडीटीवी’ में अपने अधिकांश शेयर गौतम अडानी के ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क’ (AMG Media Network) को नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है। 
इस बारे में प्रणय रॉय और राधिका रॉय की ओर से एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट के अनुसार, उनके द्वारा दिए गए सभी सुझावों को ‘सकारात्मक और खुलेपन के साथ’ स्वीकार किया है।

बता दें कि पिछले दिनों लाए गए ओपन ऑफर के बाद एएमजी मीडिया नेटवर्क की ‘एनडीटीवी’ में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हो गई है। प्रणय रॉय और राधिका रॉय की ओर से अंग्रेजी में लिखे गए इस स्टेटमेंट को आप यहां पढ़ सकते हैं-

''हमने 1988 में एनडीटीवी की शुरुआत इस विश्वास के साथ की थी कि भारत में पत्रकारिता विश्वस्तरीय है, लेकिन एक मजबूत और प्रभावी प्रसारण मंच की जरूरत है, जो पत्रकारिता को आगे बढ़ा सके और चमका सके। 34 साल बाद हम मानते हैं कि एनडीटीवी एक ऐसी ही संस्था है, जिसने हमारी बहुत सारी उम्मीदों और आदर्शों को पूरा किया है। हमें इस बात का बहुत गर्व है कि एनडीटीवी को भारत और एशिया सहित दुनियाभर में के सबसे विश्वसनीय न्यूज ब्रॉडकास्टर के रूप में मान्यता प्राप्त है। AMG मीडिया नेटवर्क, हालिया ओपन ऑफर के बाद, अब एनडीटीवी में सबसे बड़ा शेयरधारक है, जिसके चलते आपसी समझौते के तहत हमने एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयरों को AMG मीडिया नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है। ओपन ऑफर लॉन्च होने के बाद से गौतम अडानी के साथ हमारी चर्चा सकारात्मक रही। हमारे द्वारा दिए गए सभी सुझावों को उन्होंने सकारात्मक और खुलेपन के साथ स्वीकार किया। अडानी ने एक ऐसे ब्रैंड में निवेश किया है जो भरोसे, विश्वसनीयता और स्वतंत्रता का पर्याय है और हमें उम्मीद है कि वह इन मूल्यों को बनाए रखेंगे और एक लीडर के तौर पर इस तरह के संगठन की जो जरूरी जिम्मेदारियां हैं, उन्हें पूरा करते हुए इसका विस्तार करेंगे। हम एनडीटीवी और इसकी पूरी असाधारण टीम को विकास के अगले चरण में देखने को उत्सुक हैं, जिस पर भारत गर्व कर सकता है।''

‘एनडीटीवी’ द्वारा ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रणय रॉय और राधिका रॉय इस कंपनी में अपनी 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत अडानी समूह को बेचेंगे, जबकि करीब पांच प्रतिशत शेयरधारिता को बनाए रखेंगे।

इसके बाद अडानी ग्रुप के इस कंपनी में सबसे ज्यादा शेयर 64.71 प्रतिशत हो जाएंगे। फिलहाल अडानी के इस कंपनी में 37.44 प्रतिशत शेयर हैं। अडानी समूह ने पहले प्रणय रॉय द्वारा समर्थित एक कंपनी को खरीदा था और फिर ओपन मार्केट से अधिक शेयर हासिल किए थे।

इस बीच 'एनडीटीवी' ने 'सेबी' को बताया है कि संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को एडिशनल डायरेक्टर्स (नॉन एग्जिक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) के रूप में नियुक्त गया किया है। 


टैग्स एनडीटीवी अडानी ग्रुप राधिका रॉय प्रणय रॉय अडानी समूह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago