होम / टीवी / NDTV ने तीन HD न्यूज चैनल लॉन्च करने की योजना पर लगाया ब्रेक, सरकार को अनुमति लौटाई

NDTV ने तीन HD न्यूज चैनल लॉन्च करने की योजना पर लगाया ब्रेक, सरकार को अनुमति लौटाई

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपने प्रस्तावित तीन HD न्यूज चैनलों को शुरू न करने का फैसला किया है।

Vikas Saxena 1 month ago

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपने प्रस्तावित तीन HD न्यूज चैनलों को शुरू न करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB)  से मिली अनुमति को स्वेच्छा से वापस कर दिया है।

NDTV को मार्च 2024 में ‘NDTV इंडिया HD’, ‘NDTV 24x7 HD’ और ‘NDTV प्रॉफिट HD’ नाम से तीन हाई डेफिनिशन न्यूज और करंट अफेयर्स चैनल शुरू करने की मंजूरी मिली थी। हालांकि, कंपनी ने आंतरिक रणनीतिक समीक्षा के बाद यह तय किया कि फिलहाल इन चैनलों को लॉन्च नहीं किया जाएगा।

कंपनी ने साफ किया है कि ये तीनों चैनल अभी तक शुरू ही नहीं हुए थे, यानी वे पूरी तरह गैर-परिचालन (non-operational) थे। इसलिए अनुमति लौटाने से NDTV के मौजूदा कारोबार या उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

NDTV ने यह जानकारी सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंज को दी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

9 hours ago

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

4 days ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

5 days ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

5 days ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

9 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

4 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

3 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

2 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

4 hours ago