होम / टीवी / उमर खालिद से जुड़े वीडियो के प्रसारण मामले में NBDSA सख्त, न्यूज चैनल्स को दी ये हिदायत

उमर खालिद से जुड़े वीडियो के प्रसारण मामले में NBDSA सख्त, न्यूज चैनल्स को दी ये हिदायत

न्यूज चैनल्स द्वारा इस तरह की टैगलाइनों पर टिप्पणी करते हुए ‘एनबीडीएसए’ ने कहा कि इनसे यह आभास होता है कि आरोपित को पहले ही दोषी घोषित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी‘ (एनबीडीएसए) ने ‘जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ (जेएनयू) के पूर्व छात्र और यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) के आरोपित उमर खालिद से संबंधित शो के प्रसारण के दौरान तमाम टीवी न्यूज चैनल्स द्वारा ‘सनसनीखेज टैगलाइन और टिकर’ के इस्तेमाल पर गंभीर आपत्ति जताई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 जून 2022 को अपने फैसले में ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी‘ ने तमाम ब्रॉडकास्टर्स से इस विवादास्पद प्रसारण के वीडियो हटाने के लिए कहा है। ‘एनबीडीएसए‘ ने सात दिनों के भीतर आदेश पर अमल किए जाने के बारे में लिखित में पुष्टि भी मांगी है।

इसके अलावा, ‘एनबीडीएसए‘ ने ब्रॉडकास्टर्स और चैनल्स को संयम बरतने और ऐसी टैगलाइन/हैशटैग प्रसारित नहीं करने की सलाह भी  दी है, जो आरोपित को इस तरह से पेश करते हों जैसे कि वह दोषी है। न्यूज चैनल्स द्वारा इस तरह की टैगलाइनों पर टिप्पणी करते हुए  ‘एनबीडीएसए’ ने कहा कि इनसे यह आभास होता है कि आरोपित को पहले ही दोषी घोषित किया जा चुका है।

बता दें कि 30 नवंबर, 2020 को अधिवक्ता इंद्रजीत घोरपड़े द्वारा दिल्ली दंगों के मामले में आरोपित उमर खालिद के खिलाफ इंडिया टीवी, आजतक, जी न्यूज और जी हिन्दुस्तान द्वारा वीडियो प्रसारण के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। ‘एनबीडीएसए’ के अनुसार, ‘पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दंगों और उमर खालिद की कथित संलिप्तता के बारे में चैनल पर न्यूज प्रसारित करना न्यूज चैनल्स के अधिकारों के भीतर था।‘

गौरतलब है कि NBDSA (पूर्व में NBSA) निजी टीवी चैनल्स का एक स्व-नियामक निकाय है, जिसके अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए.के. सीकरी हैं। एनबीडीएसए का गठन ब्रॉडकास्टिंग के बारे में शिकायतों पर विचार करने और निर्णय लेने के लिए बनाया गया है और इसके आदेश उन सभी चैनल्स पर लागू होते हैं, जो न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) के सदस्य हैं।


टैग्स शिकायत न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी उमर खालिद सनसनीखेज वीडियो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago