होम / टीवी / चैनल बंद होने की खबरों को ‘नवतेज टीवी’ ने बताया झूठा, एम्प्लॉयीज को दिया ये भरोसा

चैनल बंद होने की खबरों को ‘नवतेज टीवी’ ने बताया झूठा, एम्प्लॉयीज को दिया ये भरोसा

नेशनल न्यूज चैनल 'नवतेज टीवी' (Navtej TV) बंद होने, इसके तमाम एम्प्लॉयीज को नौकरी से बाहर किए जाने व अधिकारियों के भूमिगत होने की खबरों को चैनल प्रबंधन ने झूठा और भ्रामक बताया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

नेशनल न्यूज चैनल 'नवतेज टीवी' (Navtej TV) बंद होने, इसके तमाम एम्प्लॉयीज को नौकरी से बाहर किए जाने व अधिकारियों के भूमिगत होने की खबरों को चैनल प्रबंधन ने झूठा और भ्रामक बताया है। चैनल प्रबंधन ने एंप्लॉयीज को भरोसा दिलाया है कि न तो किसी एम्प्लॉयी को बाहर निकाला गया है और न ही चैनल बंद किया गया है। वहीं, अधिकारियों के भूमिगत होने संबंधी खबरों को भी नकारते हुए प्रबंधन का कहना है कि कोरोना संकट को देखते हुए चैनल को कुछ समय के लिए ‘व्हील’ पर रखा गया था। प्रबंधन के अनुसार, इसी हफ्ते यानी 28 जून को चैनल व्हील से हटकर वापस लाइव होने जा रहा है। चैनल के सभी एम्प्लॉयीज को वापस काम पर आने के लिए कह दिया गया है।

समाचार4मीडिया के साथ एक बातचीत में चैनल के एडिटर-इन-चीफ रोहित तिवारी का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर में चैनल को नोएडा में सेक्टर 4 से शुरू किया गया था। पिछले दिनों चैनल के कुछ एम्प्लॉयीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे, जिसके बाद चैनल के समस्त स्टाफ को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेजकर चैनल को ‘व्हील’ पर डाल दिया गया था। रोहित तिवारी के अनुसार, चैनल के निवेशक भी चाहते थे कि चूंकि नया चैनल है, इसलिए किसी तरह का रिस्क न लिया जाए और स्थितियां अनुकूल होने तक चैनल को ‘व्हील’ पर डाल दिया जाए।     

रोहित तिवारी के अनुसार, ‘इस बीच कुछ एम्प्लॉयीज ने झूठी खबर फैला दी कि चैनल बंद होने वाला है और अधिकारी भूमिगत हो गए हैं। इन एम्प्लॉयीज ने इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी, जबकि इन शिकायतों में कोई सच्चाई नहीं है। चैनल अब भी एयरटेल समेत देश के विभिन्न केबल नेटवर्क्स और OTT पर लाइव है। चैनल को डिजिटल माध्यमों पर भी चलाया जा रहा है। यही नहीं, नवतेज टीवी का पंजाबी और नवतेज टीवी तेलुगु, नवतेज टीवी बांग्ला चैनल भी कार्यरत है। ऐसे में चैनल बंद होने की बात कैसे सच हो सकती है।’ रोहित तिवारी ने बताया कि चैनल 28 जून को व्हील से हटाकर लाइव कर दिया जाएगा। इसके बाद इस तरह की बात करने वालों को अपना जवाब खुद ही मिल जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों तमाम ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिनमें कहा गया था कि 'नवतेज टीवी' बंद हो गया है। इन खबरों में यह भी कहा गया था कि यहां से तमाम एंम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और चैनल के अधिकारी भूमिगत हो गए हैं।


टैग्स न्यूज चैनल नवतेज टीवी रोहित तिवारी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago