होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘NDTV’ से जुड़ीं मुग्धा मिश्रा
इस बड़े पद पर अब ‘NDTV’ से जुड़ीं मुग्धा मिश्रा
मुग्धा मिश्रा को ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) पर उनकी सीरीज आवाज ओवरड्राइव (Awaaz Overdrive) के लिए खासतौर पर जाना जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Haymarket SAC Publishing’ की पूर्व एडिटर और ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) की पूर्व एसोसिएट एडिटर व एंकर मुग्धा मिश्रा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) में बतौर एडिटर (ऑटो) जॉइन किया है।
मुग्धा मिश्रा ने अपनी करियर की शुरुआत हिंदी के बिजनेस न्यूज चैनल 'सीएनबीसी आवाज' में वर्ष 2005 में बतौर सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, (एडिटोरियल डेस्क) की थी। वहां वह 10 एनालिस्ट की टीम का नेतृत्व करती थीं, जो लगातार अपने रिसर्च इनपुट देते थे।
इसके बाद वर्ष 2008 में उन्होंने बतौर सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, (एडिटोरियल डेस्क) ब्लूमबर्ग-यूटीवी (यूटीवी ग्रुप और ब्लूमबर्ग का जॉइंट वेंचर जिसे बाद में BTVi कहा जाता था) जॉइन कर लिया और ‘Beyond the Sensex’ और ‘Mad about Markets’ जैसे शो की संकल्पना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वर्ष 2009 में मुग्धा मिश्रा ने ‘सीएनबीसी आवाज’ जॉइन कर लिया और यहां एक दशक से ज्यादा समय तक अपनी भूमिका निभाई। यहां वह कारों और बाइक के बारे में एक वीकली शो ‘Awaaz Overdrive’ की एंकर थीं। यह भारत में सबसे लोकप्रिय ऑटोमोबाइल शो में से एक है।
टैग्स एनडीटीवी एडिटर नई पारी मुग्धा मिश्रा एडिटर नेशनल अफेयर्स