होम / टीवी / PM के कार्यक्रम से जुड़ी खबर में DD News से हुई ये बड़ी गलती

PM के कार्यक्रम से जुड़ी खबर में DD News से हुई ये बड़ी गलती

इससे पहले भी भारतीय मीडिया से हो चुकी है इस तरह की गलती, उस दौरान झेलनी पड़ी थी काफी आलोचना

पंकज शर्मा 6 years ago

सरकारी न्यूज चैनल ‘डीडी न्यूज’ (DD News) की एक बड़ी गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, डीडी न्यूज की ओर से किए गए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री लॉटे शेरिंग (Lotay Tshering) की जगह गलती से वहां के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे (Tshering Tobgay) की फोटो लगा दी गई है।

डीडी न्यूज की ओर से जारी इस ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने व इसमें विविधता लाने के लिए 17-18 अगस्त को भूटान का दौरा करेंगे। इस ट्वीट के साथ लगे फोटो में ही यह गलती हुई है।

हालांकि बाद में गलती पकड़ में आने पर डीडी न्यूज की ओर से जारी ट्वीट में फोटो सही कर दी गई है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

यह पहला मौका नहीं है, जब भूटान के प्रधानमंत्री को लेकर  इस तरह की गलती हुई है। करीब ढाई महीने पहले भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री की फोटो के इस्तेमाल को लेकर भारतीय मीडिया से बड़ी गलती हो गई थी और उनकी गलत फोटो चल गई थी। इस पर भारतीय मीडिया को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। भूटान के प्रधानमंत्री के फोटो में हुई गलती से जुड़ी उस खबर को आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।


टैग्स नरेंद्र मोदी डीडी न्यूज भूटान पीएम लॉटे शेरिंग शेरिंग तोब्गे
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago