होम / टीवी / सुमित अवस्थी के सवाल पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कैमरे के सामने कर दी 'गंदी बात'

सुमित अवस्थी के सवाल पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कैमरे के सामने कर दी 'गंदी बात'

सोशल मीडिया पर डिबेट शो का यह विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, कई पत्रकारों ने मंत्री महोदय पर निशाना साधा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अपने विवादित बयानों के लिए विख्यात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नए विवाद में घिर गए हैं। उन पर ऑन-कैमरा पत्रकार को गाली देने का आरोप है। सोशल मीडिया पर मंत्री महोदय का यह विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर एबीपी न्यूज के पत्रकार सुमित अवस्थी ने गिरिराज सिंह से कुछ सवाल किए थे, जिस पर वह इस कदर उखड़ गए कि कैमरे के सामने ही गाली दे डाली। हालांकि, उन्होंने बेहद धीरे से अपशब्द कहे, ताकि किसी को सुनाई न दें, लेकिन कैमरे ने उनकी इस हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। अब सोशल मीडिया पर अपनी इस बदजुबानी के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘पहली बार किसी केंद्रीयमंत्री को राष्ट्रीय चैनल पर बहन की गाली देते हुए सुना। ये अच्छी बात नहीं है सुमित अवस्थी, तुमने उन्हें ये धत कर्म करने के लिए मजबूर कर दिया।’

इसी तरह मिलिंद खांडेकर ने लिखा है, ‘राष्ट्रवादी भाजपा कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पूछा गया कि दक्षिण भारत में जन्म दर यूपी, बिहार के मुकाबले कम है, यहां भाजपा सरकारें क्या कर रही हैं? जवाब में इंटरव्यू छोड़ दिया, माइक निकालते हुए.....गाली भी दे गए।’ कई अन्य पत्रकारों ने भी गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें माफी मांगने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कड़ा कानून बनाने की वकालत की थी। इसी पर बात को आगे बढ़ाते हुए सुमित अवस्थी ने गिरिराज सिंह का इंटरव्यू किया, जिसमें उन्होंने सवाल किया कि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और बिहार में वह सरकार का हिस्सा है तो वहां इस तरह का कानून क्यों नहीं बनाया गया, जबकि इन दोनों राज्यों में जन्म दर दक्षिण भारतीय राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है? इस सीधे से सवाल का मंत्री महोदय घुमा-फिराकर जवाब देने लगे। जब सुमित अवस्थी ने पुन: सवाल दोहराया, तो वह एकदम से भड़क उठे। उनके चेहरे के भाव उनके अंदर धधक रही गुस्से की ज्वाला को बखूबी दर्शा रहे थे। उन्होंने पहले अवस्थी पर विपक्षी जुबान में बात करने का आरोप लगाया, फिर अपनी बात न सुने जाने की दुहाई देने लगे।

इस पर सुमित अवस्थी ने खामोश होते हुए उन्हें अपनी बात रखने के लिए कहा। लेकिन मंत्री महोदय बात को एक अलग ही दिशा में ले गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा, ‘आप एंकर हैं, इसका मतलब क्या है? अगर नहीं सुनना है मेरी बात तो एंकर हैं हटाइए। बिहार पर, बंगाल पर...मतलब जो आप चाहें वही बोलूं, जो मैं चाहूं वो न बोलूं? हटाइए कोई मतलब नहीं।’ इसके बाद गिरिराज सिंह ने माइक हटाया और इसी बीच धीरे से गाली भी दे डाली।     

किसी केंद्रीय मंत्री का इस तरह कैमरे पर गाली देना वाकई चौंकाने वाला है, साथ ही यह नेताओं की कम होती सहनशीलता को भी दर्शाता है। अब देखने वाली बात यह है कि भाजपा और खुद गिरिराज सिंह इस पर क्या सफाई देते हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एबीपी न्यूज सुमित अवस्थी डिबेट शो गिरिराज सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago