होम / टीवी / इस मामले में सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 265 MSOs को जारी की एडवाइजरी

इस मामले में सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 265 MSOs को जारी की एडवाइजरी

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 265 गैर-अनुपालक (non-compliant) मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) को एक फाइनल एडवाइजरी जारी की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 265 गैर-अनुपालक (non-compliant) मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) को एक फाइनल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें आवश्यक विवरण/जानकारी देने और 31 जनवरी, 2024 तक अपनी स्थिति को 'अनुपालक' (Compliant) में बदलने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर उनका MSO रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने MSOs को केबल टेलीविजन नेटवर्क (रेगुलेशन) अधिनियम, 1995 की धारा 4(7) के तहत अनुपालन स्थिति में बदलाव और सुनवाई के पर्याप्त अवसर के लिए सलाह को अंतिम अवसर के रूप में मानने के लिए कहा है। 

मंत्रालय ने कहा है कि MSOs रजिस्ट्रेशन के नियमों व शर्तों में एक यह थी कि MSOs केबल टेलीविजन नेटवर्क (रेगुलेशन) अधिनियम, 1995 के प्रावधानों और उसके तहत संशोधित नियमों, रजिस्ट्रेशन व सभी शर्तों का पालन करेंगे। ऐसा न करने पर परमिशन/रजिस्ट्रेशन रद्द या निलंबित किया जा सकता है। 

इसके अलावा, इंटरकनेक्शन रेगुलेशंस, 2017 के रेगुलेशन I 5(I) के अनुसार, चैनलों के हर एक डिस्ट्रीब्यूटर के लिए कैलेंडर वर्ष में एक बार अपने सिस्टम का ऑडिट करना अनिवार्य है। हालांकि, ट्राई द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, शेड्यूल्ड MSOs ने कैलेंडर वर्ष 2021 और/या 2022 के लिए अपने सिस्टम का ऑडिट नहीं किया है। इसके अलावा, अनुसूचित MSOs को सीडिंग डेटा, हेडएंड लोकेशन आदि जैसी जानकारी प्रस्तुत करने की जरूरत थी। केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के नियम I0A. गैर-अनुपालन को ध्यान में रखते हुए, इस मंत्रालय ने इन MSOs की स्थिति को "गैर-अनुपालक" के रूप में चिह्नित किया था।

इसके अलावा, 23 मार्च, 2023 को मंत्रालय ने सभी ब्रॉडकास्टर्स को सलाह दी थी कि वे गैर-अनुपालन वाले MSO के साथ इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट न करें और गैर-अनुपालन वाले MSO को सूचित करें, जिनके साथ उनके पास पहले से ही इंटरकनेक्शन समझौते हैं।

एडवाइजरी में आगे लिखा है कि "गैर-अनुपालक" के रूप में वर्गीकृत होने के बावजूद, शेड्यूल किए MSO ने अपनी स्थिति को 'अनुपालक' में बदलने के लिए इस मंत्रालय को कोई रेफ्रेंस नहीं दिया है। तदनुसार, इन MSOs को 1 अगस्त, 2023 को एक एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें उनसे अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करने और 15 अगस्त, 2023 तक अपनी स्थिति को 'अनुपालक' में बदलने का अनुरोध किया गया था। 

चूंकि निर्धारित MSOs ने निर्धारित अवधि के भीतर अपेक्षित क्लियरिफिकेशन/एक्सप्लेनेशन प्रदान नहीं किया था, इसलिए, रजिस्ट्रेशन के नियमों व शर्तों का अनुपालन न करने के कारणों की मांग करते हुए 04 सितंबर 2023 को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अपेक्षित प्रतिक्रिया देने के लिए कुछ MSOs को 15 दिनों का समय दिया गया था। हालांकि कुछ MSOs  ने अभी भी निर्धारित अवधि के भीतर अपेक्षित विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। 

 लिहाजा मंत्रलाय ने कहा कि ब्रॉडकास्टर्स को यह भी सलाह दी जाती है कि वे MSOs के साथ नए इंटरकनेक्शन समझौते न करें या मौजूदा समझौतों को नवीनीकृत न करें जब तक कि उनकी स्थिति अनुपालन में न बदल जाए।


टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय केबल टेलीविजन नेटवर्क (रेगुलेशन) अधिनियम 1995
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

51 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago