होम / टीवी / मराठी न्यूज चैनल ‘लोकशाही’ का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित

मराठी न्यूज चैनल ‘लोकशाही’ का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पांच महीने में दूसरी बार इस चैनल का लाइसेंस निलंबित किया है। वहीं, चैनल प्रबंधन ने इस आदेश के खिलाफ कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने मराठी न्यूज चैनल ‘लोकशाही’ (Lokshahi) का लाइसेंस मंगलवार को फिर 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने चैनल को मंगलवार की शाम छह बजे से प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है।

बता दें कि पांच महीने में दूसरी बार इस चैनल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैनल प्रबंधन की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि वह निलंबन के आदेश के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे और उम्मीद है कि वहां से न्याय मिलेगा।    

यह भी पढ़ें: ‘लोकशाही’ न्यूज चैनल के मामले में आज फिर होगी सुनवाई, शनिवार को दिल्ली HC से मिली थी राहत

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2023 में सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के एक कथित अश्लील वीडियो के प्रसारण के मामले में एक नोटिस जारी कर इस न्यूज चैनल के प्रसारण पर 72 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। चैनल प्रबंधन ने इस नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। इसके बाद कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर इस नोटिस को रद्द कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चैनल का लाइसेंस सरकार द्वारा 30 दिनों के लिए इस आधार पर निलंबित कर दिया गया है कि चैनल का संचालन वे लोग नहीं कर रहे थे, जिनके नाम पर लाइसेंस जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘यह लाइसेंस निरस्तीकरण नहीं बल्कि निलंबन है और कमी को सुधारने के लिए उनके पास 30 दिन का समय है।’

वहीं, चैनल के मैनेजमेंट की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि यह 26 जनवरी, 2020 से प्रसारित किया जा रहा है और अधिकारियों को आवश्यक कागजात जमा करने के बाद ही इसे मंजूरी मिली थी।

चैनल प्रबंधन के अनुसार, ‘हमने 17 नवंबर, 2023 को भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया था। 14 दिसंबर, 2023 को हमने मांगे गए कागजात जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बावजूद नौ जनवरी को अचानक चैनल के निलंबन की घोषणा ने हमें अचंभे में डाल दिया है। हम इस अचानक निलंबन के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। उम्मीद है कि अदालत से हमें न्याय मिलेगा।’


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय न्यूज चैनल लाइसेंस एमआईबी मराठी न्यूज चैनल सस्पेंड लोकशाही निलंबन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

13 hours ago