होम / टीवी / MIB ने TV रेटिंग कमेटी के सुझावों पर ब्रॉडकास्टर्स निकायों से मांगा जवाब

MIB ने TV रेटिंग कमेटी के सुझावों पर ब्रॉडकास्टर्स निकायों से मांगा जवाब

टीवी रेटिंग एजेंसियों को लेकर जारी गाइडलाइंस की समीक्षा करने वाली समिति की सिफारिशों पर सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने टीवी ब्रॉडकास्टर्स के निकायों से जवाब मांगा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टीवी रेटिंग एजेंसियों को लेकर जारी गाइडलाइंस की समीक्षा करने के लिए नियुक्त की गयी शशि शेखर वेम्पति की अध्यक्षता वाली समिति (कमेटी) ने अपनी सिफारिशें सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) को सौंप दी हैं, जिस पर अब मंत्रालय ने टीवी ब्रॉडकास्टर्स के निकायों से जवाब मांगा है।

मंत्रालय ने इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF), न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) से 4 जनवरी 2021 की 39 पेज की रिपोर्ट पर अपनी टिप्पणी देने को कहा है। वैसे तो जवाब भेजने की समय सीमा समाप्त हो गयी है, जोकि 17 नवंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, मंत्रालय केवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख निकायों जैसे IBDF, NBDA और NBF के साथ ही विचार-विमर्श कर रहा है। लेकिन हो सकता है कि अगले चरण में सार्वजनिक हितधारकों (स्टेक होल्डर्स) से उनके विचार मांगे। नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने कहा, ‘शुरुआत से ही, मंत्रालय केवल इन तीन निकायों के साथ ही परामर्श कर रहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रालय लोगों की राय लेने पर विचार कर सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है।’

बता दें कि देश में टीवी रेटिंग एजेंसियों को लेकर जारी गाइडलाइंस की समीक्षा करने के लिए मंत्रालय ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति ने जो सुझाव दिए हैं, उसके मुताबिक, भविष्य में डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) द्वारा लगाए गए सभी सेट-टॉप बॉक्स (STB) में रिटर्न पाथ डेटा (Return Path Data) को अनिवार्य कर दिया जाए, ताकि आरपीडी (RPD) एन्क्रिप्शन, कंडीशनल एक्सेस और ऐसी अन्य अनिवार्य एसटीबी स्तर क्षमताओं के बराबर एक सर्वव्यापी क्षमता बन जाए।

समिति ने आगे सुझाव दिया है कि डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) द्वारा दिए गए व्युअरशिप डेटा के कलेक्शन को सरकार/नियामक द्वारा निर्धारित गोपनीयता मानदंडों के आधार पर नियंत्रित किया जाना चाहिए और इसके अतिरिक्त डीपीओ द्वारा तीसरे पक्ष के साथ ऐसे व्युअरशिप डेटा की बिक्री या साझाकरण टेलीविजन रेटिंग सिस्टम की गाइडलाइंस के आधार पर ही होना चाहिए।

समित ने मंत्रालय से BARC इंडिया को 6 महीने के भीतर अपनी रेटिंग के फ्रेमवर्क में पहले से उपलब्ध RPD डेटा के इंट्रीगेशन में तेजी लाने का निर्देश देने को कहा है।

समिति ने मंत्रालय को सौंपी अपनी 39-पृष्ठ की रिपोर्ट में एक उद्योग-व्यापी अपीलीय निकाय की स्थापना की भी सिफारिश की है, जो शिकायत निवारण, हितधारकों और रेटिंग एजेंसियों के बीच उत्पन्न विवादों की मध्यस्थता कर सके। अपने सुझावों में समिति ने यह भी कहा है कि गाइडलाइंस ऐसी होनी चाहिए, जो रेटिंग एजेंसियों के उभरने में बाधा न डाल सके और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए कि कहीं कोई अदृश्य बाधा तो नहीं है, जो कई रेटिंग एजेंसियों के आगे बढ़ने से रोक रही हो।

इसके अलावा भी समिति ने कई अन्य सुझाव दिए हैं। वैसे समिति चाहती है कि मंत्रालय विभिन्न रेटिंग एजेंसियों को रेगुलेट करने के लिए एक समर्पित नियामक निकाय (regulatory body) स्थापित करे। समिति ने एक विशेष मीडिया रेटिंग नियामक (media ratings' regulator) बनाने की भी सिफारिश की है।

 


टैग्स शशि शेखर वेम्पति सूचना-प्रसारण मंत्रालय टीवी रेटिंग न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन टीवी ब्रॉडकास्टर्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago