होम / टीवी / MIB ने जारी की एडवाइजरी, इस तरह का कंटेंट न दिखाएं चैनल्स

MIB ने जारी की एडवाइजरी, इस तरह का कंटेंट न दिखाएं चैनल्स

पिछले दिनों हुईं कुछ घटनाओं की रिपोर्टिंग को लेकर देश में तमाम तरह की बहस छिड़ी हुई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पिछले दिनों हुईं कुछ घटनाओं की रिपोर्टिंग को लेकर देश में तमाम तरह की बहस छिड़ी हुई है। इन सबके बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने निजी सैटेलाइट टीवी चैनल्स के लिए एडवाइजरी जारी कर उनसे प्रोग्रामिंग कोड का पालन करने के लिए कहा है।  

इस बारे में मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी की गई है। इस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘पूर्व में तमाम मौकों पर मंत्रालय की ओर से प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनल्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इन एडवाइजरी में केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) अधिनियम 1995 के तहत प्रोग्राम और एडवर्टाइजिंग कोड का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।’

मंत्रालय की ओर से जारी इस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘प्रोग्रामिंग कोड में निम्नलिखित प्रावधानों की ओर भी ध्य़ान दिलाया गया है, जिनमें बताया गया है कि प्रोग्राम में किस तरह का कंटेंट नहीं होना चाहिए।’

1— प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम में किसी भी तरह का अश्लील, मानहानिकारक, झूठा, उत्तेजक और आधे सच वाला कंटेंट शामिल नहीं होना चाहिए।

2—कार्यक्रम में ऐसा कंटेंट शामिल नहीं होना चाहिए जो देश के सामाजिक, सार्वजनिक और नैतिक जीवन में किसी व्यक्ति अथवा समूहों की निंदा करता हो, उनकी आलोचना करता हो अथवा उनकी छवि धूमिल करने का काम करता हो।


टैग्स सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एमआईबी टीवी चैनल्स टीवी कंटेंट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago