होम / टीवी / जल्द लॉन्च होंगे ये हिंदी न्यूज चैनल्स, सूचना-प्रसारण मंत्रालय से मिली मंजूरी

जल्द लॉन्च होंगे ये हिंदी न्यूज चैनल्स, सूचना-प्रसारण मंत्रालय से मिली मंजूरी

देश में अब तक मंत्रालय की ओर से मंजूरी प्राप्त चैनल्स की संख्या 908 हो चुकी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने पिछले छह महीनों के दौरान 15 नए टीवी चैनल्स के लाइसेंस को मंजूरी दी है। इसके अलावा पिछले पांच महीनों के दौरान 21 टीवी चैनल्स के लाइसेंस रद किए गए हैं। इनमें जून का एक मामला भी शामिल है। इसके बाद मंत्रालय की ओर से देश में अब तक 908 टीवी चैनल्स को मंजूरी दी जा चुकी है। मंत्रालय की ओर से 280 टीवी चैनल्स के लाइसेंस कैंसल किए गए हैं।

मंत्रालय की ओर से ‘स्टार’ को तीन लाइसेंस मिले हैं। इसके तहत स्टार की सहायक कंपनी ‘एशियानेट स्टार कम्युनिकेशंस’ को विजय म्यूजिक के अलावा स्टार स्पोर्ट्स1 मलयालम और मूवीज ओके की जगह स्टार गोल्ड2 को लाइसेंस दिया गया है।     

एमआईबी ने ‘न्यूज नेशन’ नेटवर्क को भी तीन चैनल्स के लाइसेंस दिए हैं। इनमें न्यूज स्टेट बिहार/झारखंड, न्यूज स्टेट महाराष्ट्र/गोवा और न्यूज स्टेट राजस्थान शामिल हैं। ‘धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड’ को उत्कृष्ट  न्यूज समाचार प्लस राजस्थान और उत्कृष्ट न्यूज समाचार प्लस उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड नाम से चैनल्स लॉन्च करने की मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा ‘बी4यू टेलिविजन नेटवर्क’ को बी4यू हिट्ज (B4U Hitz) और बी4यू प्लस (B4U Plus) नाम से चैनल लॉन्च करने का लाइसेंस मिल गया है। बता दें कि कंपनी पूर्व में इन्हीं नामों से दो लाइसेंसों को सरेंडर कर चुकी थी। वहीं, ‘मेट्रोनेशन चैनल टेलिविजन’ को मलार टीवी (Malar TV) नाम से लाइसेंस दिया गया है। कंपनी के पास ‘थांथी टीवी’ (Thanthi TV) के नाम से एक और लाइसेंस है।

ईश्वर भजन (Ishwar Media), लव वर्ल्ड (Love India Entertainment) और टीवी 100 नेशनल (Avanti Media) को अक्टूबर में लाइसेंस मिले थे और उसी महीने में इन्हें कैंसल कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें लाइसेसों की जरूरत नहीं थी। इसके साथ ही ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन’ के चार लाइसेंसों को भी कैंसल कर दिया गया, क्योंकि कंपनी को उनकी जरूरत नहीं है। इसी तरह ‘महुआ मीडिया’ के पांच लाइसेंस भी रद कर दिए गए। ‘Living Zen’ के नाम से ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड‘ के लाइसेंस को भी एमआईबी ने रद किया है। ‘होमशॉप18’ में विलय कर चुके  ‘शॉप सीजे नेटवर्क्स’ के दो लाइसेंस रद किए गए हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय लाइसेंस एमआईबी टीवी चैनल्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

18 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

40 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

28 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago