होम / टीवी / MIB ने BARC से कहा, ब्रॉडकास्टर्स को उपलब्ध कराए रॉ-लेवल डेटा
MIB ने BARC से कहा, ब्रॉडकास्टर्स को उपलब्ध कराए रॉ-लेवल डेटा
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने टीवी रेटिंग मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) से ब्रॉडकास्टर्स को रॉ-लेवल डेटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने टीवी रेटिंग मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) से ब्रॉडकास्टर्स को रॉ-लेवल डेटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, BARC अपनी अगली बोर्ड मीटिंग में इस डेटा को साझा करने की प्रक्रिया और कीमत पर चर्चा कर सकता है।
हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि कुछ प्रमुख न्यूज चैनल 2024 के चुनावी वर्ष से पहले रेटिंग बंद करने की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि BARC ने कुछ प्रभावशाली ब्रॉडकास्टर्स द्वारा चैनल रेटिंग में हेराफेरी करने के आरोपों के बाद अक्टूबर 2020 में न्यूज चैनल्स की रेटिंग निलंबित कर दी थी। रेटिंग्स 18 महीने तक निलंबित रही। सरकारी हस्तक्षेप के बाद मार्च 2022 में रेटिंग फिर से शुरू की गई।
टैग्स ब्रॉडकास्टर्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय टीवी रेटिंग ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल रॉ-लेवल डेटा