होम / टीवी / MIB ने दिसंबर 2025 में दिए 3 नए MSO लाइसेंस, 16 ऑपरेटर्स मार्केट से हुए बाहर
MIB ने दिसंबर 2025 में दिए 3 नए MSO लाइसेंस, 16 ऑपरेटर्स मार्केट से हुए बाहर
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दिसंबर 2025 में तीन नए मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (MSO) को लाइसेंस दिए हैं। यह लाइसेंस 10 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच जारी किए गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दिसंबर 2025 में तीन नए मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (MSO) को लाइसेंस दिए हैं। यह लाइसेंस 10 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच जारी किए गए। इसी दौरान, 16 MSO या तो अपना रजिस्ट्रेशन रद्द कर चुके हैं, या वापस कर चुके हैं या फिर उनका रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो गया है।
31 दिसंबर 2025 तक भारत में कुल MSO की संख्या 774 थी, जो नवंबर 2025 में 787 थी। नए लाइसेंस Lalat Communications, MCN Services और Rudra Media House को दिए गए। वहीं बाजार छोड़ने वालों में One Digital TV Services ने रजिस्ट्रेशन वापस किया, जबकि 15 अन्य MSO जैसे Bhosale Cable Network, Treeshakti Cable Network, Rainbow Digitech, Dalora Cable Network, Digital Cable TV Network, Lucky Digital Network, Mahesh Satellite Communication Network, Maruti Cable Network और Yash Cable Network का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो गया।
TRAI के जुलाई-सितंबर 2025 के इंडियन टेलीकॉम सर्विसेज परफॉर्मेंस रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक MIB के पास कुल 818 MSO और 1 HITS ऑपरेटर रजिस्टर्ड थे। इनमें से 10 MSO और एक HITS ऑपरेटर के पास 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर थे।
सब्सक्राइबर के हिसाब से सबसे बड़े ऑपरेटरों में GTPL Hathway (9.2 मिलियन), Hathway Digital (4.78 मिलियन), Siti Networks (4.19 मिलियन), Kerala Communicators Cable (3.81 मिलियन), Thamizhaga Cable TV Communication (3.63 मिलियन), Den Networks (2.73 मिलियन), NXT Digital (HITS) (1.89 मिलियन), KAL Cables (1.75 मिलियन), Tamil Nadu Arasu Cable TV (1.61 मिलियन) और VK Digital (1.39 मिलियन) शामिल हैं।
टैग्स