होम / टीवी / TRP गाइडलाइंस पर सुझाव देने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 1 सितंबर तक भेज सकते हैं फीडबैक

TRP गाइडलाइंस पर सुझाव देने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 1 सितंबर तक भेज सकते हैं फीडबैक

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों से संबंधित नीतिगत दिशा-निर्देशों में प्रस्तावित संशोधनों पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां भेजने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों से संबंधित नीतिगत दिशा-निर्देशों में प्रस्तावित संशोधनों पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां भेजने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है।

29 जुलाई 2025 को जारी एक आधिकारिक नोटिस में मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में उपयोग में आ रही दर्शक मापन तकनीक भारत के टेलीविजन दर्शकों की जटिलता और विविधता को पूरी तरह नहीं दर्शा पाती। इसी आधार पर मंत्रालय ने देश की टीवी रेटिंग प्रणाली (TRP सिस्टम) में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है।

अब संशोधनों पर प्रतिक्रिया भेजने की नई अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 तय की गई है।

यह निर्णय इस उद्देश्य के तहत लिया गया है कि प्रस्तावित बदलावों पर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और सभी हितधारकों से व्यापक फीडबैक प्राप्त हो। गौरतलब है कि इस प्रक्रिया के तहत 2 जुलाई 2025 को एक प्रारंभिक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें प्रतिक्रिया देने की 30 दिन की समयसीमा तय की गई थी।

वर्तमान समीक्षा के दायरे में वे नीतिगत दिशा-निर्देश आते हैं, जिनके तहत भारत में टेलीविजन ऑडियंस मापन और रेटिंग की प्रक्रिया संचालित होती है। यह क्षेत्र ब्रॉडकास्टिंग व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसी भी प्रकार का बदलाव सीधे तौर पर व्युअरशिप डेटा की संग्रहण और प्रस्तुति की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago