होम / टीवी / MIB का निर्देश, BARC के ऑडियंस मीजरमेंट में कनेक्टेड टीवी की व्युअरशिप भी होगी शामिल

MIB का निर्देश, BARC के ऑडियंस मीजरमेंट में कनेक्टेड टीवी की व्युअरशिप भी होगी शामिल

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश दिया है कि वह अपनी ऑडियंस मीजरमेंट प्रणाली में कनेक्टेड टीवी (CTV) की व्यूअरशिप डेटा को शामिल करे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश दिया है कि वह अपनी ऑडियंस मीजरमेंट प्रणाली में कनेक्टेड टीवी (CTV) की व्यूअरशिप डेटा को शामिल करे। यह कदम इस बात को दर्शाता है कि जैसे-जैसे दर्शकों की कंटेंट देखने की आदतें बदल रही हैं, CTV का उपयोग लगातार बढ़ रहा है, जबकि पारंपरिक टेलीविजन अब भी अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब BARC की कार्यप्रणाली पर सरकार की निगरानी बढ़ी है और माना जा रहा है कि सरकार टीवी व्युअरशिप मापने वाली नई एजेंसियों को शामिल करने पर विचार कर रही है। BARC की आलोचना इस बात को लेकर की जा रही है कि वह इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों के अनुरूप खुद को ढाल नहीं पाया है, खासकर CTV मीजरमेंट की अनुपस्थिति और पिछले सात वर्षों से अनिवार्य बेसलाइन सर्वे न करने को लेकर। इसके अलावा, दर्शक पैनल के विस्तार के प्रयास, जिससे रेटिंग्स अधिक मजबूत बन सकें, भी सफल नहीं हो पाए हैं।

वर्तमान में BARC 600 से अधिक चैनलों की व्युअरशिप को मापता है। इसका 10 साल का रजिस्ट्रेशन कार्यकाल 27 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुका है और अब इसके नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इंडस्ट्री के कई हितधारक, जिनमें इंडियन सोसाइटी ऑफ ऐडवर्टाइजर्स भी शामिल है, लंबे समय से क्रॉस-मीडिया मीजरमेंट प्रणाली की मांग कर रहे हैं, जिसमें CTV को भी शामिल किया जाए। फिलहाल भारत में लगभग 4 करोड़ घरों तक कनेक्टेड टीवी पहुंच चुका है।

CTV डेटा को ऑडियंस मीजरमेंट प्रणाली में शामिल करने से देश के दर्शकों की देखने की आदतों को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। इससे विज्ञापनदाताओं और प्रसारकों के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक सटीक और डेटा-आधारित होगी, साथ ही यह भारत में तेजी से बदलती व्युअरशिप प्रवृत्तियों का भी सही प्रतिबिंब पेश करेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

21 hours ago