होम / टीवी / Enba 2019: इन दिग्गजों की जूरी कल करेगी विजेताओं का चुनाव

enba 2019: इन दिग्गजों की जूरी कल करेगी विजेताओं का चुनाव

दिल्ली में 15 फरवरी को जूरी मीट में किया जाएगा विजेताओं का चयन, 22 फरवरी को नोएडा में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को नई दिशा देने और इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) से सम्मानित किया जाएगा। ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ के 12वें एडिशन के तहत इस बार 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे। अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए 15 फरवरी को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में 15 फरवरी को होने वाली जूरी मीट में मीडिया, कॉरपोरेट और राजनीति के क्षेत्र से 38 अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को जूरी सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, असम की कलियाबोर सीट से चुने गए सांसद गौरव गोगोई, पूर्व सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी, लोकसभा सांसद और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्र‍ियल टेक्नोलॉजी (KIIT) व कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के फाउंडर प्रोफेसर अच्युत सामंत, राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी, लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी, पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, ‘इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड’ (IHCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छटवाल, ‘ब्लू स्टार’ के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन, ‘डब्‍ल्‍यूपीपी’ (WPP) इंडिया के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास का नाम शामिल है।

इनके अलावा जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में डालमिया ग्रुप के चेयरमैन गौरव डालमिया,  ‘पब्लिसिस ग्रुप साउथ एशिया’ (Publicis Groupe South Asia) की सीईओ अनुप्रिया आचार्य, ‘एडफैक्टर्स पीआर’ (Adfactors PR) के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल, बीजेपी के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस प्रवक्ता और ‘Dale Carnegie Training India’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर संजय झा, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट जॉय बसु, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, ‘एमडीआई’ (MDI) गुरुग्राम के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार सिंह, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट पद्मश्री आलोक मेहता का नाम शामिल हैं।

वहीं, ‘स्कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Scope India Pvt Ltd) के एमडी राकेश कुमार शुक्ला, ‘हवास ग्रुप’ (Havas Group) इंडिया के सीईओ राना बरुआ, ‘मेडिकाबाजार’ (Medikabazaar) के फाउंडर और सीईओ विवेक तिवारी,  ‘RightFOLIO’ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परकला प्रभाकर, ‘वोल्टास’ के पूर्व सीओओ और ‘सिंपा नेटवर्क्स’ के डायरेक्टर सलिल कपूर, ‘EMMAY Entertainment’ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मोनिषा अड्वानी (MONISHA ADVANI), ‘इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन’ की फाउंडर और सीईओ सोफी विश्वरमन (SOPHY VSIVARAMAN) और ‘GoZoop’ के सीईओ और को-फाउंडर अहमद आफताब नकवी और ‘नेट वैल्यू मीडिया’ (Net Value Media) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जनार्दन पांडे को भी जूरी मेंबर्स में शामिल किया गया है। वहीं, खंडप्पा विधानसभा क्षेत्र के एमएलए और ‘ईस्टर्न मीडिया लिमिटेड’ (Eastern Media Limited) के चेयरमैन सौम्य आर पटनायक, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य डॉ. धनेश्वर मनोहर मुले (Dnyaneshwar Manohar Mulay), जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रो. नज्मा अख्तर, ‘राधा टीएमटी’ (Radha TMT) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन सराफ और ‘मंजीरा ग्रुप’ (Manjeera Group) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जी योगानंद को भी जूरी में शामिल किया गया है।

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के पैनल में जो स्पीकर्स हैं, उनमें ‘गोन्यूज’ (Gonews) के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ पंकज पचौरी, ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ (Sahara News Network) के सीईओ व एडिटर उपेंद्र राय, ‘न्यूज18’ (News18) के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी, ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के वाइस प्रेजिडेंट (प्लानिंग और स्पेशल कवरेज) सुमित अवस्थी, ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी, ‘बीबीसी इंडिया’ (BBC India) के डिजिटल एडिटर मिलिंद खांडेकर, हैवलेट पैकर्ड (HP) के पूर्व मार्केटिंग हेड (एशिया-पैसिफिक) लॉयड मैथियास, ‘जी मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़’, ‘जी यूपी/यूके’, ‘जी पंजाब/ हरियाणा/ हिमाचाल’ और  ‘जी सलाम’ (ZEE MPCG/ ZEE UP UK/ ZEE PHH/ ZEE Salaam) के सीईओ दिलीप तिवारी, शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, ‘सहारा समय न्यूज नेटवर्क’ (Sahara Samay News Network) के ग्रुप एडिटर मनोज मनु, ‘साम टीवी’ (Saam TV) के चैनल हेड व एडिटर नीलेश खरे, Suvarnanews.com/ एशिया कन्नड़ डिजिटल के चीफ एडिटर एसके शाम सुंदर, ‘इंडिया टीवी’ (India TV) की न्यूज एंकर अर्चना सिंह, ‘हाफिंगटन पोस्ट’ (Huffington Post) की स्वतंत्र पत्रकार स्मिता शर्मा और ‘सहारा समय’ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर (Sahara Samay NHR) की चैनल हेड व सीनियर एंकर गरिमा शर्मा शामिल हैं।

बता दें कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इनबा अवॉर्ड्स जूरी मीट आरिफ मोहम्मद खान हरिवंश नारायण सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

23 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago