होम / टीवी / ABP माझा ने पूरे किए 13 साल, यूं बयां की यादगार सफर की 'कहानी'
ABP माझा ने पूरे किए 13 साल, यूं बयां की यादगार सफर की 'कहानी'
देश का अग्रणी मराठी न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ (ABP Majha) अपनी 13वीं वर्षगांठ मना रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश का अग्रणी मराठी न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ (ABP Majha) अपनी 13वीं वर्षगांठ मना रहा है। अपने फ्लैगशिप शोज और पहल, 24x7 लोकल न्यूज कवरेज और दर्शकों को केंद्र में रखकर की गई कवरेज की बदौलत इस चैनल ने महाराष्ट्र के प्रतिस्पर्धी मार्केट में अपनी एक मजबूत ब्रैंड इक्विटी बनाई है। यही नहीं, अपने कंटेंट की बदौलत चैनल ने महाराष्ट्र के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
चैनल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चैनल के अब तक के उल्लेखनीय सफर में तमाम यादगार शो शामिल रहे हैं। जैसे ‘आपले भारत रत्न’ (Aaple Bharat Ratna) शो महाराष्ट्र के उन दिग्गजों के बारे में था, जिन्हें भारत रत्न अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा साप्ताहिक शो ‘माझा कट्टा’ (Majha Katta) में प्रसिद्ध हस्तियों के साथ समाज के प्रमुख घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया था। चैनल की सफलता में इन शो ने भी अपना अहम योगदान दिया है।
चैनल के अनुसार, अपने दर्शकों को एक्सक्लूसिव कंटेंट देने में वह हमेशा आगे रहा है। महाराष्ट्र में सरकार के गठन के बाद शरद पवार का इंटरव्यू सबसे पहले इसी चैनल ने लिया था। इसके अलावा भी यह बाबा रामदेव, सोनम वांगचुक, आमिर खान, रतन टाटा, राजीव बजाज और शंकर महादेवन समेत तमाम जानी-मानी हस्तियों का इंटरव्यू कर चुका है। अपनी प्रोग्रामिंग और एक्सक्लूसिव कंटेंट के अलावा इतने वर्षों में चैनल ने तमाम बड़े न्यूज इवेंट्स के दौरान व्यूअरशिप चार्ट में भी अपना वर्चस्व दिखाया है। यही नहीं, कोविड-19 के दौरान भी मराठी न्यूज जॉनर में बहुत अच्छी पोजीशन पर रहा है।
चैनल ने अपनी तरह के पहले एजुकेशन ई-कॉन्क्लेव ‘माझा शिक्षण परिषद’ का आयोजन भी किया। एबीपी माझा इस सम्मेलन के माध्यम से शिक्षा जगत से जुड़े दिग्गजों को एक मंच पर लाया, जिन्हें शिक्षा संबंधी मौजूदा मुद्दों और शैक्षणिक संचालन की निरंतरता के बारे में चर्चा व विचार-विमर्श करने का मौका मिला। कोरोनाकाल में एबीपी माझा विभिन्न समुदायों की जरूरत में मदद करने के लिए भी अग्रिम मोर्चे पर रहा है। इस दौरान चैनल ने वांगनी के नेत्रहीन लोगों की कहानी से भी लोगों को रूबरू कराया, जिनकी आय का स्रोत पूरी तरह से ट्रेनें में सामान बेचने पर निर्भर था। चैनल के कवरेज के बाद यहां के लोगों को स्थानीय एनजीओ और राजनेताओं के माध्यम से बहुत समर्थन मिला। बीजेपी मंत्री राम कदम ने भी 350 परिवारों को राशन दिया था।
इस उपलब्धि के बारे में ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘एबीपी माझा के अब तक के सफर में मिली सफलता को लेकर मैं काफी खुश हूं। अपने तमाम बेहतरीन शोज और पहल की बदौलत चैनल ने मुंबई के दर्शकों के दिल में अपने खास जगह बना ली है। यही कसौटी हमें और नई पहल करने व अपने व्युअर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।’
टैग्स एबीपी माझा अविनाश पांडेय एबीपी नेटवर्क