होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनीष अवस्थी ने ITV नेटवर्क में अपनी पारी को दिया विराम
वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनीष अवस्थी ने iTV नेटवर्क में अपनी पारी को दिया विराम
पूर्व में करीब 15 साल तक आजतक में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मनीष अवस्थी। उनके अगले कदम के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनीष अवस्थी ने ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब नौ साल से कार्यरत थे और बतौर सीनियर एंकर/चीफ पॉलिटिकल एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सबसे बड़े शो ‘देश का सवाल’ शो की जिम्मेदारी भी मनीष अवस्थी ही संभालते थे।
मनीष अवस्थी का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो वह जल्दी ही किसी मीडिया संस्थान के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
मूल रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले मनीष अवस्थी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 27 साल का अनुभव है। ‘आईटीवी नेटवर्क’ में आने से पूर्व करीब 15 साल तक वह ‘आजतक’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनीष अवस्थी पूर्व में ‘जी’ (Zee) में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से मनीष अवस्थी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स आईटीवी आईटीवी नेटवर्क टीवी पत्रकार चीफ पॉलिटिकल एडिटर मनीष अवस्थी