होम / टीवी / प्रधानमंत्री की तारीफ करने पर टीवी पत्रकार निलंबित, चैनल ने किया इनकार

प्रधानमंत्री की तारीफ करने पर टीवी पत्रकार निलंबित, चैनल ने किया इनकार

भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसा करना एक मलयालम न्यूज चैनल की वरिष्ठ पत्रकार को भारी पड़ा गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसा करना एक मलयालम न्यूज चैनल की वरिष्ठ पत्रकार को भारी पड़ा गया। चैनल ने उसे काम से निलंबित कर दिया है।

‘टाइम्स नाउ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के एर्नाकुलम में भाजपा से एफिलेटेड ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मलयालम न्यूज चैनल '24 न्यूज' की वरिष्ठ संपादक और न्यूज एंकर सुजया पार्वती ने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि मुझे केंद्र में सत्ताधारी दल से जुड़े संगठनों के कार्यक्रमों के अनुरोधों को ठुकराना पड़ रहा है, यह चिंताजनक और चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मैं खुले तौर पर यह स्वीकार करना चाहती हूं कि मुझे अपने कार्यस्थल पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। आमतौर पर यदि कोई बीएमएस के कार्यक्रम में शामिल होने जाता है, तो उसे संघ परिवार का वफादार करार दिया जाता है।

पार्वती ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि यदि वे मुझे लेबल करना चाहते हैं, तो मैं उस बैज को पहनकर खुश हूं। बीएमएस, अन्य ट्रेड यूनियंस की तरह  एक सम्मानित ट्रेड यूनियन है। पिछले साल, मुझे ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जहां मुझे भाग लेने से मना करना पड़ा था। पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने हमारे जीवन को बदल दिया है। हमने अपने जीवन में अभूतपूर्व बदलाव देखे हैं। आप सभी इस अपरिहार्य परिवर्तन के पथप्रदर्शक बनने जा रहे हैं।

हालांकि, प्रबंधन ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ इस बात पर उनके खिलाफ कार्रवाई की है, क्योंकि उन्होंने चैनल के खिलाफ कुछ आरोप लगाए हैं, जो संभावित रूप से जनता की नजर में चैनल की विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकते हैं।

हालांकि, जब टाइम्स नाउ ने चैनल के एक वरिष्ठ संपादक से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया किया कि कार्रवाई इसलिए शुरू की गई, क्योंकि वरिष्ठ पत्रकार ने सार्वजनिक मंच पर चैनल की छवि खराब करने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा, ‘जब वह ऑर्गनाइजेशन के खिलाफ बोलीं, तो हमें झटका लगा। हम इसे कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? हमारे ऑर्गनाइजेशन में सभी राजनीतिक विचारों के लोग हैं। इस मामले में हमें अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ी।’

वहीं, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने पत्रकार को निलंबित करने के चैनल के फैसले की आलोचना की है।


टैग्स चैनल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस न्यूज एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ पत्रकार मलयालम न्यूज चैनल भारतीय मजदूर संघ 24 न्यूज सुजया पार्वती
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

22 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago