होम / टीवी / Colors TV से जुड़ेंगी मधुजा बनर्जी व रोहिणी सिंह, निभाएंगी ये भूमिका
Colors TV से जुड़ेंगी मधुजा बनर्जी व रोहिणी सिंह, निभाएंगी ये भूमिका
Hoichoi Originals की पूर्व हेड मधुजा बनर्जी अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
Hoichoi Originals की पूर्व हेड मधुजा बनर्जी अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। हमारे सहयोगी वेबासइट 'एक्सचेंज4मीडिया' के मुताबिक, वह 'कलर्स टीवी' (Colors TV) के प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर 'वायाकॉम18' (Viacom18) में शामिल होने जा रही हैं।
वहीं, 'दंगल टीवी' की पूर्व प्रोग्रामिंग हेड रोहिणी सिंह भी 'कलर्स टीवी' की फिक्शन हेड के तौर पर कंपनी में शामिल होंगी।
मधुजा बनर्जी ने 10 महीने से अधिक समय तक Hoichoi Originals का नेतृत्व किया। इसके पहले वह 'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया' में तीन वर्षों से अधिक समय तक सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेंवाएं दे रहीं थी। वह सीनियर वीपी (प्रोग्रामिंग हेड- स्टार जलसा) के तौर पर 11 वर्षों से भी अधिक समय तक 'स्टार टीवी नेटवर्क' से भी जुड़ी रहीं।
वहीं दूसरी तरफ, रोहिणी सिंह ने दो साल से अधिक समय तक 'दंगल टीवी' के साथ प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर काम किया। अतीत में, उन्होंने 'सन टीवी नेटवर्क' के साथ एक वर्ष से अधिक समय तक फिक्शन की कंटेंट हेड के तौर पर काम किया था। इससे पहले, वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में फिक्शन हेड थीं। उन्होंने स्टार इंडिया, K Sera Sera, Cinevistaas और बीबीसी WST के साथ भी काम किया है।
टैग्स रोहिणी सिंह कलर्स टीवी मधुजा बनर्जी