होम / टीवी / माज़ खान ने नेटवर्क18 ग्रुप से दिया इस्तीफा, प्रोग्रामिंग का थे हिस्सा

माज़ खान ने नेटवर्क18 ग्रुप से दिया इस्तीफा, प्रोग्रामिंग का थे हिस्सा

माज़ खान ने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

टीवी पत्रकार माज खान ने नेटवर्क18 ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है। वह प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने समाचार4मीडिया से इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि नेटवर्क18 में उनका आठ साल लंबा सफर अब खत्म हो गया है और वह जल्द ही एक नए सफर पर निकलेंगे।

माज़ खान ने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। उन्होंने नई दुनिया, ईटीवी उर्दू, डीडी और इंडिया न्यूज के लिए काम किया है। साथ ही, नवभारत टाइम्स में फ्रीलांस के तौर पर अपनी सेवाएं भी दी हैं। मूल रूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले माज खान हमेशा से ही प्रोग्रामिंग से जुड़े रहे हैं और फीचर कंटेंट में उनकी गहरी रुचि रही है।

नेटवर्क18 में अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा, "नेटवर्क18 से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती थी। यहां कई ऐसे लोग मिले जो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं।"

माज खान ने तफ्तीश, बेमिसाल, चुनावी चौपाल, कमांडोज़ और धरोहर जैसे चर्चित कार्यक्रमों का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि फीचर कंटेंट पर काम करना उन्हें हमेशा अधिक पसंद रहा, क्योंकि यह उनके शांत स्वभाव से मेल खाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता में सफल होने के लिए अपने स्वभाव को बदलने की सलाह कई बार दी गई, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी शैली को बरकरार रखा। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago