होम / टीवी / ‘लोकशाही’ न्यूज चैनल के मामले में आज फिर होगी सुनवाई, शनिवार को दिल्ली HC से मिली थी राहत

‘लोकशाही’ न्यूज चैनल के मामले में आज फिर होगी सुनवाई, शनिवार को दिल्ली HC से मिली थी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने मराठी न्यूज चैनल ‘लोकशाही’ (Lokshahi) के प्रसारण पर केंद्र सरकार के द्वारा लगाए गए 72 घंटे के प्रतिबंध पर शनिवार को रोक लगा दी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मराठी न्यूज चैनल ‘लोकशाही’ (Lokshahi) के प्रसारण पर केंद्र सरकार के द्वारा लगाए गए 72 घंटे के प्रतिबंध पर शनिवार को रोक लगा दी। 

सूचना-प्रसारण विभाग ने किरीट सोमैया के एक कथित अश्लील वीडियो के प्रसारण के मामले में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ‘लोकशाही’ न्यूज चैनल के प्रसारण पर 72 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। कोर्ट के इस फैसले के चलते शनिवार (23 तारीख) शाम 7 बजे से चैनल का प्रसारण फिर से शुरू हो गया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के इस फैसले को ‘लोकशाही’ न्यूज चैनल ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में न्यूज चैनल के वकीलों ने दलील दी कि किरीट सोमैया का कथित वीडियो क्लिप अश्लील नहीं था और यह फैसला सरकार का है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और अगले आदेश तक शनिवार शाम 7 बजे से प्रसारण शुरू करने का आदेश दिए।

‘लोकशाही’ चैनल के एडिटर-इन-चीफ कमलेश सुतार ने यह जानकारी दी कि हम फिर से ऑन एयर हो गए हैं। हमने शनिवार शाम से ही अपना प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है। यह रोक शुक्रवार शाम 6 बजे से 72 घंटे के लिए लगाई गई थी। हालांकि, हमने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने मंत्रालय के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। अगली सुनवाई सोमवार को है।

इससे पहले चैनल के एडिटर-इन-चीफ कमलेश सुतार ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि ‘सूचना और प्रसारण’ (I&B) मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद 72 घंटे के लिए चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सुतार ने यह भी कहा था कि वह इस मामले में वैधानिक रूप से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।  


टैग्स न्यूज चैनल दिल्ली हाई कोर्ट लोकशाही ऑन एयर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago