होम / टीवी / ‘India Daily Live’ में छंटनी के बादल, शमशेर सिंह दे सकते हैं इस्तीफा
‘India Daily Live’ में छंटनी के बादल, शमशेर सिंह दे सकते हैं इस्तीफा
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में लगता है कि इन दिनों सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में लगता है कि इन दिनों सब कुछ सही नहीं चल रहा है। मीडिया के गलियारों में यह चैनल इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया के अंदरखाने से मिल रही खबरों के मुताबिक चैनल ने कॉस्ट कटिंग के नाम पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, चैनल की डिजिटल टीम में से करीब 40 एंप्लॉयीज से इस्तीफा मांग लिया गया है। यही नहीं, उन्हें नोटिस भी नहीं दिया गया है।
अंदरखाने से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर है कि डिजिटल के अलावा चैनल के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह पर चैनल में भी छंटनी का दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन, शमशेर सिंह ने मैनेजमेंट को साफ कह दिया है कि वह छंटनी नहीं करेंगे और उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है, फिलहाल मैनेजमेंट उन्हें मनाने के प्रयास में जुटा हुआ है। खबर तो यहां तक है कि यदि यही स्थिति रही तो शमशेर सिंह जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
बता दें कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में ही यह चैनल कुछ महीनों पहले काफी जोर-शोर से शुरू हुआ था और इसमें तमाम चैनल्स से पत्रकारों को बुलाकर बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई थीं। अब चैनल को लेकर इस तरह की खबरें आने के बाद इससे जुड़े तमाम पत्रकारों के भविष्य पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। अब देखना यह है कि आखिर ऊंट किस करवट बैठेगा।
टैग्स न्यूज चैनल छंटनी शमशेर सिंह पिंक स्लिप इंडिया डेली लाइव