होम / टीवी / कृष्णा राजवंश की 'भारत24' में एंट्री, मिली ये जिम्मेदारी
कृष्णा राजवंश की 'भारत24' में एंट्री, मिली ये जिम्मेदारी
कृष्णा राजवंश को मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
टीवी पत्रकार कृष्णा राजवंश ने ‘भारत24’ में एंट्री की है, जहां उन्हें रात 9 बजे के प्राइम टाइम के स्पेशल बुलेटिन की जिम्मेदारी दी गई है।
कृष्णा राजवंश अपने नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं। कृष्णा इससे पहले नेटवर्क18 ग्रुप के यू-ट्यूब चैनल ‘न्यूज18 ओरिजनल्स’ (News18 Originals) में कंटेंट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
नेटवर्क 18 ग्रुप में उनकी ये दूसरी पारी थी, लेकिन टीवी की खबरों की धार और जुनून ने उनको फिर से वापस अपनी शैली में लौटने पर मजबूर कर दिया। कृष्णा को मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले कृष्णा राजवंश मीडिया के कई बड़े संस्थानों जैसे- न्यूज नेशन, जी हिन्दुस्तान, इंडिया न्यूज, ईटीवी, महुआ और अमर उजाला में काम कर चुके हैं।
टैग्स कृष्णा राजवंश भारत24