होम / टीवी / लॉन्च हुआ नया एंटरटेनमेंट चैनल ‘गणगौर टेलिविजन’, यह है खासियत

लॉन्च हुआ नया एंटरटेनमेंट चैनल ‘गणगौर टेलिविजन’, यह है खासियत

राजस्थानी भाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी को लॉन्च हुआ यह चैनल फिलहाल 40 से ज्यादा मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘खम्मा घणी एंटरटेनमेंट’ (Khamma Ghani Entertainment) ने राजस्थानी भाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी को राजस्थानी भाषा में अपना जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘गणगौर टेलिविजन’ (Gangaur Television) लॉन्च किया है। ‘खम्मा घणी एंटरटेनमेंट’ के अनुसार, यह चैनल एंटरटेनमेंट प्रदान करने वाला देश का पहला और एकमात्र चैनल है, जिस पर हर कार्यक्रम राजस्थानी भाषा में है। चैनल की ओर से म्यूजिक, मूवीज, रियलिट शो, फिक्शन, पौराणिक कथाओं पर आधारित शो और कॉमेडी शो समेत तमाम जॉनर में दर्शकों के लिए कार्यक्रम मौजूद हैं।

‘गणगौर टेलिविजन’ के बिजनेस हेड अल्पेश टेलर के अनुसार, ‘पिछले पांच वर्षों में क्षेत्रीय टेलिविजन का बड़ा दबदबा रहा है। राजस्थानी भाषा में किसी और एंटरटेनमेंट चैनल की मौजूदगी न होने की स्थिति में वे दर्शक जो अपनी क्षेत्रीय भाषा में एंटरटेनमेंट चाहते हैं, उनके लिए ‘खम्मा घणी एंटरटेनमेंट’ इस चैनल के माध्यम से पूर्ण रूप से राजस्थानी भाषा में एंटरटेनमेंट कार्यक्रम लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘खम्मा घणी एंटरटेनमेंट’ इस इंडस्ट्री में कार्य करने के लिए बहुत ही उत्साहित है और इस भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित होते हुए देखने का अभिलाषी है।’

अल्पेश टेलर के अनुसार, ‘हमें विश्वास है कि विज्ञापनदाता इस अवसर का लाभ उठाएंगे और इसे सुनिश्चित करने के लिए हमने स्क्रीनमैक्स मीडिया को अपने विज्ञापन-बिक्री भागीदार के रूप में विशेष रूप से नियुक्त किया है। जहां भारत डिजिटल रूप से तेजी से बढ़ रहा है, राजस्थानियों ने संगीत की दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। यूट्यूब पर 40 से अधिक संगीत लेबल 80 से ज्यादा गायकों/कलाकारों के साथ हर साल 500 से अधिक बेहतरीन नए गीतों का रिलीज होना इसी उपलब्धि का उदाहरण है।’

अल्पेश टेलर का कहना है कि ‘गणगौर टेलिविजन’ का उद्देश्य विशुद्ध रूप से राजस्थानी भाषा में एंटरटेनमेंट की पेशकश करना है, जहां कोई भी अन्य मौजूदा चैनल इस भाषा में एंटरटेनमेंट प्रदान करने के लिए कार्य नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि ‘गणगौर टेलिविजन’ 40 से ज्यादा मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही यह और अधिक विस्तारित होने की दिशा में भी काम कर रहा है।

‘खम्मा घणी एंटरटेनमेंट’ युवा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नया ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ‘क्रेजी4गणगौर’ लॉन्च कर रहा है, जो ‘लाइव’ गणगौर टेलिविजन दिखाएगा। यह यूजर्स को चैनल पर क्रेजी4गणगौर जैसे शो के माध्यम से एक स्टार बनने का अवसर देते हुए केवल राजस्थानी भाषा में वीडियो और गाने अपलोड करने का अवसर देगा। चैनल की दैनिक/साप्ताहिक प्रतियोगिता और किसी भी रियलिटी शो के ऑडिशन भी इस ऐप के माध्यम से होंगे। इसके अलावा ऐप और वेबसाइट अपने प्लेटफॉर्म पर नवीनतम वीडियो, ट्रेंडिंग वीडियो, मूवीज और समाचार प्रदर्शित करेंगे। मोबाइल ऐप वर्तमान में गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है और कार्यक्रम वेबसाइट पर लाइव है।     


टैग्स जीईसी चैनल लॉन्चिंग नया चैनल सैटेलाइट चैनल गणगौर टेलिविजन खम्मा घणी एंटरटेनमेंट अल्पेश टेलर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago