होम / टीवी / युवा पत्रकार यतेंद्र शर्मा ने इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
युवा पत्रकार यतेंद्र शर्मा ने इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
‘इंडिया न्यूज’ में लंबी पारी खेलने के बाद यतेंद्र शर्मा ने कुछ दिन पूर्व वहां से इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पॉलिटिकल खबरों में बीजेपी और सरकार की बड़ी खबरें ब्रेक करने के लिए पहचाने जाने वाले टीवी पत्रकार यतेंद्र शर्मा ने ‘टीवी18’ (TV 18) ग्रुप जॉइन कर लिया है। उन्होंने इस ग्रुप के हिंदी न्यूज़ चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यतेंद्र ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है।
इससे पहले यतेंद्र शर्मा ने ‘इंडिया न्यूज’ में अपनी लंबी पारी खेली थी। जहां कई बड़ी खबरें उन्होंने ब्रेक की थी। हालांकि इंडिया न्यूज प्रबंधन यतेंद्र का इस्तीफ़ा स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। एंकरिंग के साथ साथ पॉलिटिकल बीट पर बीजेपी व RSS के साथ साथ-साथ कई मंत्रालयों पर अच्छी पकड़ के लिये यतेंद्र शर्मा को जाना जाता है। इसके साथ ही यतेंद्र शर्मा के कई चुनावी शो यूपी और हरियाणा में ‘चौपाल और किस्सा कुर्सी का’ काफ़ी लोकप्रिय रहे थे।
आडवाणी का नेता विपक्ष से इस्तीफ़ा किस तारीख को होगा या उमा भारती की बीजेपी में वापसी की डेट तक यतेंद्र शर्मा ने सबसे पहले ब्रेक की थी। जहां सभी चैनल नितिन गडकरी के दूसर कार्यकाल की घोषणा कर रहे थे, वहीं यतेंद्र ने राजनाथ सिंह को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खबर ब्रेक करके सभी को चौंका दिया था। राजनाथ सिंह गाजियाबाद लोकसभा से नहीं, बल्कि लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे, यह यतेंद्र शर्मा ने महीनों पहले बता दिया था। इसके अलावा योगी बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री, त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के सीएम, जयराम ठाकुर हिमाचल के, विजय रूपानी फिर से गुजरात के सीएम बनेंगे, ये सभी बड़ी खबरें यतेंद्र ने सबसे पहले ब्रेक की थीं।
इसके अलावा आम आदमी से जुड़ी कई जमीनी स्टोरीज भी यतेंद्र ने की। इनमें गोरखपुर के वनटंगिया क्षेत्र में रहने वाले लोगों की दुर्दशा की कहानी या फिर मोदी के लोकसभा क्षेत्र में रह रहे मुसहर समुदाय की गरीबी और लाचारी, माणिक सरकार में त्रिपुरा की राजधानी से महज कुछ ही दूरी पर रह रहे लोग किस तरह गंदे नाले का पानी पीने को मजबूर हैं, आदि शामिल हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से यतेंद्र शर्मा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। यतेंद्र शर्मा की ओर से फेसबुक पर की गई अपनी नई पारी की घोषणा संबंधी पोस्ट का स्क्रीन शॉट आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स इंडिया न्यूज यतेंद्र शर्मा न्यूज18 इंडिया टीवी18