होम / टीवी / TV पत्रकार विनोद लांबा ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर
TV पत्रकार विनोद लांबा ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर
विनोद लांबा को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टीवी पत्रकार विनोद लांबा ने ‘टोटल टीवी’ (Total TV) में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर की शुरुआत की है। ‘टोटल टीवी’ में विनोद लांबा करीब दो साल से कार्यरत थे और दिल्ली के ब्यूरो चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। विनोद लांबा ने अपने नए सफर की शुरुआत अब ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ की है। यहां बतौर मुख्य संवाददाता उन्हें दिल्ली-हरियाणा और हिमाचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले विनोद लांबा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में ‘डीडी न्यूज’ से की थी। इसके बाद ‘डीडी स्पोर्ट्स’, ‘सीएनईबी’, ‘लाइव इंडिया’, ‘न्यूज24’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘टोटल टीवी’ होते हुए अब वह ‘जी मीडिया’ में पहुंचे हैं।
विनोद लांबा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म इन कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से विनोद लांबा को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स जी मीडिया विनोद लांबा टोटल न्यूज