होम / टीवी / ‘न्यूज24’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार वंदना सिंह ने तलाशी नई मंजिल

‘न्यूज24’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार वंदना सिंह ने तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार वंदना सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब दो साल से बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार वंदना सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब दो साल से बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में वंदना सिंह ने बताया कि उन्होंने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘न्यूज  नेशन’ (News Nation) के साथ की है। यहां पर उन्होंने ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के रीजनल चैनल न्यूज स्टेट यूके/यूपी में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली वंदना सिंह को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) और ‘न्यूज इंडिया’ (News India) चैनल में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वंदना सिंह ने ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ (DU) से ग्रेजुएशन और ‘इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी’ (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘भारतीय विद्या भवन’ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से वंदना सिंह को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज24 न्यूज नेशन नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग एसोसिएट प्रड्यूसर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

22 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago