होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल से जुड़े युवा पत्रकार वैभव सिंह
अब इस न्यूज चैनल से जुड़े युवा पत्रकार वैभव सिंह
वैभव सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकार वैभव सिंह ने सूर्या समाचार, नोएडा के साथ अपने पत्रकारिता करियर की नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर जॉइन किया है। सूर्या समाचार के साथ नई पारी शुरू करने से पूर्व वैभव सिंह जनतंत्र टीवी, नोएडा में असिस्टेंट प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मूल रूप से गढ़वा (झारखंड) के रहने वाले वैभव सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत रांची में ‘राष्ट्रीय खबर’ अखबार से बतौर उपसंपादक की थी।
टैग्स जनतंत्र टीवी सूर्या समाचार वैभव सिंह