होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी TV एंकर तन्वी सिन्हा

अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी TV एंकर तन्वी सिन्हा

इससे पहले तन्वी सिन्हा न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) के वीडियो प्लेटफॉर्म ‘पब्लिक ऐप’ (Public App) से जुड़ी हुई थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार तन्वी सिन्हा ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने समूह के बिजनेस न्यूज चैनल ‘बिजनेस तक’ (Biz Tak) में बतौर एंकर और एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है। इससे पहले तन्वी सिन्हा न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) के वीडियो प्लेटफॉर्म ‘पब्लिक ऐप’ (Public App) से जुड़ी हुई थीं। जुलाई 2020 से वह बतौर एंकर यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

‘दूरदर्शन‘ बिहार और ‘डीडी भारती‘ में बतौर एंकरिंग अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालीं तन्वी सिन्हा पूर्व में ‘मारवाह स्टूडियो‘ में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। वहां उन्हें ‘MSTV‘ पर एंकरिंग की जिम्मेदारी सौपी गई थी। उससे पहले वह ‘नेशन न्यूज‘ में एंकर कम प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। ‘दूरदर्शन‘ और विभिन्न प्रोडक्शन हाउस में वॉइस ओवर करने के साथ ही वह कई सरकारी विज्ञापनों और प्रोडक्शन हाउस में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। एंकर कम एसोसिएट प्रड्यूसर के रूप में ‘जनतंत्र टीवी’ में अपनी भूमिका निभाने के साथ पूर्व में वह इसी पद पर  ‘तहलका इंडिया न्यूज’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पटना की रहने वालीं तन्वी सिन्हा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। उन्होंने पटना के वीमेंस कॉलेज से एमए (Economics with specialization in Mathematical Methods) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यहां से बीएड भी किया है। यहां वह करीब तीन साल इकनॉमिक्स और पब्लिक रिलेशनंस में फैकल्टी के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) किया है। यहां वह गोल्ड मेडलिस्ट रही थीं। तन्वी सिन्हा पटना यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रही हैं। समाचार4मीडिया से बातचीत में तन्वी सिन्हा ने बताया कि उनकी थीसिस जमा हो चुकी है और जल्दी ही वायवा (Viva) भी होने की उम्मीद है।

उन्होंने ‘ए’ ग्रेड के साथ एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट भी हासिल किया है। तन्वी को मिले अवॉर्ड्स की लिस्ट काफी लंबी है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ अन्य कई प्रतियोगिताओं में भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। न्यूज एंकरिंग और प्रॉडक्शन में उल्लेखनीय योगदान के लिए तन्वी सिन्हा को Prabhat Prestigious Award 2020 से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कुमुदनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘महिला सम्मान 2017’ से भी नवाजा जा चुका है।

बिहार में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के सभी केंद्रों के बीच हुए डिबेट कंप्टीशन में उन्हें प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा कई राज्यों में हुए और राष्ट्रीय स्तर के पेंटिंग कंप्टीशन में भी वह तमाम पुरस्कार जीत चुकी हैं। पत्रकारिता के साथ तन्वी को खेलकूद में भी रुचि है। उन्होंने कराटे टूर्नामेंट और थ्रोबॉल कंप्टीशन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पुरस्कार जीते हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से तन्वी सिन्हा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया टुडे न्यूज ऐप तन्वी सिन्हा इनशॉर्ट्स नई पारी नियुक्ति बिजनेस तक
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago