होम / टीवी / युवा पत्रकार सुरभि तिवारी ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
युवा पत्रकार सुरभि तिवारी ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
सुरभि तिवारी ने ‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ से पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद युवा टीवी पत्रकार सुरभि तिवारी ने मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सुरभि तिवारी बताया कि उन्होंने अब वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में इस साल अगस्त में लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में बतौर एंकर/प्रड्यूसर जॉइन किया है।
बता दें कि इससे पहले सुरभि तिवारी ‘जी हिन्दुस्तान’ में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने करीब पांच महीने पहले ही ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में अपनी संक्षिप्त पारी को विराम देते हुए ‘जी हिन्दुस्तान’ जॉइन किया था। ‘न्यूज नेशन’ से पहले वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली और बचपन में ही पश्चिम बंगाल जा बसीं सुरभि ने पत्रकारिता की पढ़ाई करते हुए ही मीडिया में अपने कदम बढ़ा दिए थे। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
पढ़ाई के दौरान ही सुरभि ने बंगाल के एक लोकल चैनल में बतौर न्यूज एंकर अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद वह वर्ष 2018 में दिल्ली आ गईं और यहां ‘भारती विद्या भवन‘ से पत्रकारिता में एक साल का डिप्लोमा किया।
इसके बाद सुरभि तिवारी ने एक भक्ति चैनल (कात्यायनी) से यहां अपने नए सफर की शुरुआत की। फिर यहां से अलविदा कहकर उन्होंने ‘नेशनल वॉइस‘ और ‘न्यूज1 इंडिया‘ न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाली।
‘न्यूज1 इंडिया‘ में काम करते हुए ही उन्हें ‘इंडिया न्यूज‘ जॉइन करने का मौका मिला। करीब एक वर्ष तक बतौर एंकर उन्होंने यहां काम किया। इसके बाद कुछ महीने पहले यहां से बाय बोलकर पहले ‘न्यूज नेशन’ और फिर ‘जी हिन्दुस्तान’ के साथ जुड़ गई थीं। अब ‘जी हिन्दुस्तान’ होते हुए वह ‘भारत24’ पहुंची हैं। समाचार4मीडिया की ओर से सुरभि तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सुरभि तिवारी भारत24