होम / टीवी / युवा टीवी पत्रकार सोनिका सिंह ने ‘भारत24’ में अपनी पारी को दिया विराम
युवा टीवी पत्रकार सोनिका सिंह ने ‘भारत24’ में अपनी पारी को दिया विराम
सोनिका सिंह ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में नोएडा से लॉन्च हुए इस न्यूज चैनल के साथ पिछले साल दिसंबर में अपने नए सफर की शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार सोनिका सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में अपनी संक्षिप्त पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में नोएडा से लॉन्च हुए इस न्यूज चैनल के साथ पिछले साल दिसंबर में अपने नए सफर की शुरुआत की थी। उन्हें यहां एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
‘भारत24’ से अपना सफर समाप्त किए जाने की घोषणा सोनिका सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर की है। सोनिका सिंह का अगला कदम क्या होगा और वह कहां से अपनी नई पारी शुरू करेंगी, फिलहाल इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि सोनिका सिंह इससे पहले जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से जुड़ी हुई थीं। यहां उनका सफर महज सात महीने ही रहा था।
सोनिका सिंह की पूरी पढ़ाई-लिखाई हरियाणा से हुई है। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सोनिका सिंह ने दिल्ली में ‘जेके 24x7 न्यूज’ (JK24x7 News) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में वह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) और ‘न्यूज24’ (news24) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘कल्कि गौरव सम्मान’ और ‘मीडिया एक्सीलेस अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स इस्तीफा न्यूज एंकर रिजाइन भारत24 सोनिका सिंह