होम / टीवी / युवा पत्रकार सोनल दहिया ने अब इस न्यूज चैनल से की नई शुरुआत
युवा पत्रकार सोनल दहिया ने अब इस न्यूज चैनल से की नई शुरुआत
सोनल दहिया इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में बतौर एंकर/प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा टीवी पत्रकार सोनल दहिया ने टीवी न्यूज की दुनिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने जाने-माने पत्रकार डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में हाल ही में नोएडा से लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में जॉइन किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सोनल दहिया ने बताया कि उन्होंने इस चैनल में बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट/एंकर जॉइन किया है।
सोनल दहिया इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में बतौर एंकर/प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। हालांकि, यहां उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। सोनल दहिया को मीडिया में काम करने का करीब साढ़े सात साल का अनुभव है। पूर्व में वह करीब चार साल तक इंडिया न्यूज (India News) में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
मूल रूप से हरियाणा में रोहतक की रहने वालीं सोनल बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। वह लंबे समय तक बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी रही हैं। कविताएं लिखने के साथ-साथ वह लोकगीत भी गाती हैं। इसके अलावा एक्टिंग के साथ-साथ वह एनिमेशंस के लिए वॉयस ओवर भी करती हैं।
सूरजकुंड कवरेज के लिए पिछले साल सोनल दहिया को प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) से भी नवाजा जा चुका है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने रोहतक के आईसी कॉलेज से अंग्रेजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वह ‘महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी’ (MDU) से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से सोनल दहिया को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर करेसपॉन्डेंट भारत24 सोनल दहिया