होम / टीवी / ‘इंडिया डेली लाइव’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार स्मिता रिशाल सिंह ने तलाशी नई मंजिल

‘इंडिया डेली लाइव’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार स्मिता रिशाल सिंह ने तलाशी नई मंजिल

स्मृति रिशाल सिंह ने इसी साल की शुरुआत में ‘इंडिया डेली लाइव’ जॉइन किया था और बतौर सीनियर प्रड्यूसर/एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी पारी को विराम देने के बाद युवा पत्रकार स्मिता रिशाल सिंह ने नई मंजिल तलाश ली है। स्मिता रिशाल सिंह ने बिजनेस न्यूज चैनल ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) के साथ मीडिया में अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने यहां पर एंकर कम प्रड्यूसर के पद पर जॉइन किया है।

बता दें कि स्मिता रिशाल सिंह ने इसी साल की शुरुआत में ‘इंडिया डेली लाइव’ जॉइन किया था और बतौर सीनियर प्रड्यूसर/एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।  

‘इंडिया डेली लाइव’ से पहले स्मिता रिशाल सिंह करीब दो साल से ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) में अपनी भूमिका निभा रही थीं। मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली स्मिता की पढ़ाई-लिखाई बिहार से हुई है।

स्मिता रिशाल सिंह को मीडिया में काम करने का करीब नौ साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ से की थी। इसके बाद वह ‘सहारा समय’ और ‘जी’ (बिहार/झारखंड) से होते हुए ‘सीएनबीसी आवाज’ व फिर ‘इंडिया डेली लाइव’ पहुंची थीं, जहां से अब उन्होंने अपनी पारी को विराम देकर ‘जी बिजनेस’ के साथ नई पारी शुरू की है।

समाचार4मीडिया की ओर से स्मिता रिशाल सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एंकर जी बिजनेस नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर प्रड्यूसर इंडिया डेली लाइव स्मिता रिशाल सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

15 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

52 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago