होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती में सवार हुए युवा पत्रकार शांतनु त्रिपाठी
अब इस न्यूज चैनल की कश्ती में सवार हुए युवा पत्रकार शांतनु त्रिपाठी
इससे पहले शांतनु त्रिपाठी ‘के न्यूज’ (K News) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज एंकर शांतनु त्रिपाठी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने लखनऊ में बतौर एंकर जॉइन किया है। ‘भारत समाचार’ से पहले शांतनु त्रिपाठी ‘के न्यूज’ (K News) में बतौर एंकर काम कर रहे थे।
मूल रूप से कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले शांतनु त्रिपाठी को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने नोएडा में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद टीवी की दुनिया में आ गए।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो शांतनु त्रिपाठी ने नोएडा के ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से इतिहास में भी पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया की ओर शांतनु त्रिपाठी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स भारत समाचार न्यूज एंकर के न्यूज नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग शांतनु त्रिपाठी