होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुए युवा पत्रकार शक्ति ओझा
अब इस न्यूज चैनल की कश्ती पर सवार हुए युवा पत्रकार शक्ति ओझा
शक्ति ओझा इससे पहले ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘भारत 24’ (Bharat 24) की टीम में भी शामिल रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
युवा पत्रकार शक्ति ओझा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।
बता दें कि शक्ति ओझा इससे पहले ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी भूमिका निभा रहे थे, जहां वह रात नौ बजे का सुपर प्राइम टाइम प्रोग्राम 'इंडिया बोल रहा है' के प्रड्यूसर थे।
इसके अलावा शक्ति ओझा उससे पहले ‘भारत 24’ (Bharat 24) में रात नौ बजे के प्रोग्राम के प्रड्यूसर रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से शक्ति ओझा को नई पारी की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग एसोसिएट प्रड्यूसर इंडिया डेली लाइव शक्ति ओझा