होम / टीवी / युवा पत्रकार सौरभ मिश्रा ने इस मीडिया समूह से किया नए सफर का आगाज

युवा पत्रकार सौरभ मिश्रा ने इस मीडिया समूह से किया नए सफर का आगाज

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले सौरभ मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

युवा पत्रकार सौरभ मिश्रा ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने नोएडा में बतौर प्रड्यूसर जॉइन किया है। ‘जी मीडिया’ से पहले सौरभ मिश्रा ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, इस चैनल के साथ उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले सौरभ मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है। शुरुआत में एक-दो स्थानीय अखबारों में पत्रकारिता की बारीकिंया सीखने के बाद सौरभ मिश्रा ने लखनऊ में ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) से मीडिया में अपना सफर शुरू किया था। यहां उन्होंने करीब पांच साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई और कुछ माह पूर्व ही यहां से बाय बोलकर ‘समाचार प्लस’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ‘माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी’ से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) करने के अलावा सौरभ मिश्रा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद (अयोध्या) से एलएलबी की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया की ओर से सौरभ मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज जी मीडिया प्रड्यूसर नियुक्ति सौरभ मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

19 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago