होम / टीवी / ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह को बाय बोलकर पत्रकार प्रियम सिन्हा ने अब इस दिशा में बढ़ाए कदम
‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह को बाय बोलकर पत्रकार प्रियम सिन्हा ने अब इस दिशा में बढ़ाए कदम
युवा पत्रकार प्रियम सिन्हा ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) में अपनी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार प्रियम सिन्हा ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने करीब आठ माह पूर्व ही यहां बतौर कंटेंट एडिटर जॉइन किया था। प्रियम सिन्हा ने अपनी नई पारी की शुरुआत अब ‘इंडिया टीवी’ (India TV) से की है। उन्होंने यहां पर सब एडिटर (स्पोर्ट्स) के रूप में जॉइन किया है।
बता दें कि ‘जनसत्ता.कॉम’ से पहले प्रियम सिन्हा न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) में हिंदी कंटेंट स्पेशलिस्ट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा ‘इनशॉर्ट्स’ से पहले प्रियम सिन्हा ‘टोटल टीवी’ (Total TV) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। वह यहां करीब एक साल से कार्यरत थे और टीम लीडर (डिजिटल) की कमान संभाल रहे थे।
‘टोटल टीवी’ में उनकी यह दूसरी पारी थी। वर्ष 2017 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी इसी चैनल से ही की थी। पांच साल से ज्यादा समय से मीडिया में कार्यरत प्रियम सिन्हा ने जी न्यूज’ से इंटर्नशिप की है।
पूर्व में वह ‘न्यूज1इंडिया’ में रिपोर्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दे चुके हैं। वह हैदराबाद में रामोजी राव वाले इनाडु ग्रुप के डिजिटल नेटवर्क ‘ईटीवी भारत’ (ETV Bharat) में कंटेंट एडिटर (स्पोर्ट्स) के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इससे अलावा वह ‘इंडिया न्यूज’ में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में हरदोई के मूल निवासी प्रियम सिन्हा ने महाराणा प्रताप पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद गाजियाबाद के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से भी पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रियम सिन्हा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी जनसत्ता न्यूज ऐप इनशॉर्ट्स प्रियम सिन्हा नई पारी कंटेंट एडिटर नियुक्ति जॉइनिंग