होम / टीवी / ‘न्यूज18 इंडिया’ को बाय बोलकर पत्रकार प्रिया चौहान ने तलाशी नई मंजिल
‘न्यूज18 इंडिया’ को बाय बोलकर पत्रकार प्रिया चौहान ने तलाशी नई मंजिल
प्रिया चौहान करीब सात साल से ‘नेटवर्क18’ समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ में बतौर सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार प्रिया चौहान ने ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘न्यूज9 प्लस’ (News9 Plus) में बतौर सीनियर प्रड्यूसर जॉइन किया है।
बता दें कि इससे पहले प्रिया चौहान करीब सात साल से ‘नेटवर्क18’ (Newtowkr18) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में बतौर सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पिछले दिनों उन्होंने यहां से बाय बोल दिया था और इन दिनों नोटिस पीरियड पर चल रही थीं।
प्रिया चौहान ने ‘न्यूज18 इंडिया’ में अपनी पारी के दौरान तमाम एंटरटेनमेंट शो के अलावा ‘चौपाल’ को भी लगातार पांच साल तक होस्ट किया है। लोकप्रिय फैक्ट चेक शो ‘खबर पक्की है’ (khabar pakki hai) के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) भी मिल चुका है।
प्रिया चौहान को मीडिया में काम करने का करीब 13 साल का अनुभव है। प्रिया का जन्म और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। उन्होंने दिल्ली स्थिति ‘इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के साथ ही हरियाणा के हिसार में स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से प्रिया चौहान को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट न्यूज9 प्लस जॉइनिंग सीनियर प्रड्यूसर प्रिया चौहान