होम / टीवी / युवा पत्रकार प्रवीना महिवाल ने इस मीडिया समूह से किया नई पारी का आगाज

युवा पत्रकार प्रवीना महिवाल ने इस मीडिया समूह से किया नई पारी का आगाज

इससे पहले ‘भारत24’ (Bharat24) में वीडियो एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं प्रवीना महिवाल, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार प्रवीना महिवाल ने नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इस चैनल में बतौर वीडियो एडिटर जॉइन किया था। समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रवीना ने बताया कि दस दिसंबर 2023 इस चैनल में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

प्रवीना ने बताया कि उन्होंने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) से की है। यहां उन्होंने बतौर वीडियो एडिटर जॉइन किया है।

बता दें कि ‘भारत24’ से पहले प्रवीना ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में करीब पांच साल तक कार्यरत थीं। वहां वह वीडियो एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। ‘लोकसभा टीवी’ (Loksabha TV) में इंटर्नशिप करने के बाद प्रवीना पूर्व में करीब पांच साल तक ‘पी7’ (P7) न्यूज चैनल में भी काम कर चुकी हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित छपरौली की रहने वालीं प्रवीना दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने ‘चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी’, मेरठ से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा दिल्ली स्थित ‘भारतीय विद्या भवन’ से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वीडियो एडिटिंग का कोर्स किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से प्रवीना महिवाल को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी न्यूज नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट वीडियो एडिटर भारत24 प्रवीना महिवाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

18 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

54 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago