होम / टीवी / न्यूज24 को बाय बोल पत्रकार प्रत्यूष खरे ने तलाशी नई मंजिल
न्यूज24 को बाय बोल पत्रकार प्रत्यूष खरे ने तलाशी नई मंजिल
पत्रकार प्रत्यूष खरे ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी करीब सात साल की पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पत्रकार प्रत्यूष खरे ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी करीब सात साल की पारी को विराम दे दिया है। यहां वह एसोसिएट एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रत्यूष खरे ने अब ‘जी समूह’ के साथ नई शुरुआत की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में बतौर एंकर कम एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन किया है। यहां पर वह ’10 का दंगल’ डिबेट शो होस्ट कर रहे हैं।
मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले प्रत्यूष खरे को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में प्रत्यूष खरे ने बताया कि उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘ईटीवी’ से की थी। इसके बाद वह यहां से अलविदा कहकर ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए और करीब तीन साल तक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
इसके बाद प्रत्यूष खरे ने यहां से बाय बोलकर ‘महुआ’ चैनल में नई शुरुआत की। हालांकि, इस चैनल के साथ उनका सफर महज कुछ महीने ही रहा और इसके बाद वे ‘न्यूज24’ से जुड़े गए। ‘न्यूज24’ में अपनी पारी के दौरान प्रत्यूष खरे ने ‘5 की पंचायत’ जैसा दमदार डिबेट शो किया। इसके अलावा उन्होंने ‘सवाल वोट का’ और ‘देश की आवाज’ जैसे लोकप्रिय शोज किए। वहीं, पटना में आई बाढ़ पर उन्होंने दमदार रिपोर्टिंग भी की।
समाचार4मीडिया की ओर से प्रत्यूष खरे को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स जी हिन्दुस्तान न्यूज24 प्रत्यूष खरे