होम / टीवी / ‘Times Network’ पहुंचे पत्रकार प्रदीप परिहार, मिली यह जिम्मेदारी
‘Times Network’ पहुंचे पत्रकार प्रदीप परिहार, मिली यह जिम्मेदारी
प्रदीप परिहार इससे पहले करीब चार साल से ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) से जुड़े हुए थे। वहां पर वह सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार प्रदीप परिहार ने अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रदीप परिहार ने बताया कि वह यहां पर असाइनमेंट डेस्क पर काम करेंगे। प्रदीप परिहार इससे पहले करीब चार साल से ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) से जुड़े हुए थे। वहां पर वह सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
प्रदीप परिहार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हिंदी दैनिक ‘देशबंधु’ के साथ की थी। अब तक वह ‘इंडिया टीवी’, ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’, ‘जी न्यूज’ और ‘खबर भारती’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं। ‘जी न्यूज’ में अपनी पारी के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में रिपोर्टिंग भी की है।
मूल रूप से बालाघाट (मध्य प्रदेश) के रहने प्रदीप लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हैं। उन्होंने ‘स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन‘ (SJMC), इंदौर से पत्रकारिता का कोर्स किया है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रदीप परिहार को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नियुक्ति टाइम्स नाउ नवभारत जॉइनिंग प्रदीप परिहार