होम / टीवी / ‘जी न्यूज’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार पूनम अधिकारी ने तलाशी नई मंजिल

‘जी न्यूज’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार पूनम अधिकारी ने तलाशी नई मंजिल

पूनम अधिकारी ‘जी न्यूज’ में दोपहर ढाई बजे के एंटरटेनमेंट शो ‘बॉलीवुड ब्रेकिंग 20-20’ और शाम साढ़े छह बजे के प्राइम टाइम शो ‘टाइम मशीन’ का काम संभालती थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने पत्रकार डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में 15 अगस्त को नोएडा से लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से जुड़ने वालों की लिस्ट में एक नाम और शामिल हो गया है।

दरअसल, युवा पत्रकार पूनम अधिकारी ने इस चैनल के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर प्रड्यूसर (स्पेशल प्रोग्रामिंग) जॉइन किया है। वह यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में रिपोर्टिंग, डिजिटल एंकरिंग समेत तमाम जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

पूनम अधिकारी इससे पहले करीब सात साल से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़ी हुई थीं। यहां पर वह ‘जी न्यूज’  (Zee News) में दोपहर ढाई बजे के एंटरटेनमेंट शो ‘बॉलीवुड ब्रेकिंग 20-20’ और शाम साढ़े छह बजे के प्राइम टाइम शो ‘टाइम मशीन’ का काम संभालती थीं।

मीडिया में करीब 12 साल से सक्रिय पूनम अधिकारी ‘जी न्यूज’ से पहले ‘दूरदर्शन’ और ‘लाइव इंडिया’ में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

पूनम अधिकारी दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’, नोएडा से पत्रकारिता में दो वर्षीय डिप्लोमा किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से पूनम अधिकारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 भारत 24 सीनियर प्रड्यूसर पूनम अधिकारी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

14 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago