होम / टीवी / युवा पत्रकार नैतिक राज तिवारी ने ‘भारत24’ के साथ शुरू किया नया सफर
युवा पत्रकार नैतिक राज तिवारी ने ‘भारत24’ के साथ शुरू किया नया सफर
इससे पहले करीब दस महीने से ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे नैतिक राज तिवारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार नैतिक राज तिवारी ने ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में नैतिक राज तिवारी ने बताया कि वह करीब दस महीने से इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 16 अक्टूबर 2023 ‘न्यूज नेशन’ में उनका आखिरी कार्यदिवस था।
नैतिक राज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अब ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ बतौर प्रड्यूसर अपनी नई पारी शुरू की है। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के मूल निवासी नैतिक को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब चार साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘इंडिया न्यूज’ (India News) और ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ (Republic World) के साथ भी काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से नैतिक राज तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा न्यूज नेशन नेटवर्क नई पारी जॉइनिंग भारत24 नैतिक राज तिवारी असिस्टेंट प्रड्यूसर