होम / टीवी / टीवी एंकर नैना यादव की फिर हुई इस न्यूज चैनल में वापसी
टीवी एंकर नैना यादव की फिर हुई इस न्यूज चैनल में वापसी
टीवी एंकर नैना यादव ने जाने-माने पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में 15 अगस्त को लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) को अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टीवी एंकर नैना यादव ने जाने-माने पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में 15 अगस्त को लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने यहां पर एडिटर कम एंकर जॉइन किया था। वह चैनल में मैनेजमेंट और जगदीश चंद्रा की कोर टीम का हिस्सा थीं।
नैना यादव ने अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) को फिर जॉइन कर लिया है। वह इस चैनल की शुरुआत से ही बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट/एंकर इससे जुड़ी हुई थीं, लेकिन पिछले महीने यहां करीब एक साल पुरानी पारी को विराम देकर ‘भारत24’ चली गई थीं, लेकिन अब वह वापस इस चैनल में लौट आई हैं।
गौरतलब है कि नैना यादव ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ से पहले करीब ढाई साल तक ‘न्यूज नेशन‘ (News Nation) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वह ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से नाता तोड़कर ‘न्यूज नेशन’ चैनल में आई थीं।
मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली नैना यादव को एंकरिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2007 से मीडिया में एंकरिंग की शुरुआत की थी। पूर्व में वह btv news, जी24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज (मप्र-छत्तीसगढ़), न्यूज़18इंडिया (IBN7) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी हैं।
पत्रकारिता के अलावा नैना यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और ‘Koshish-एक बदलाव की' संस्था की डायरेक्टर भी हैं। यह संस्था समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो नैना यादव ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय’, भोपाल से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से नैना यादव को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया नैना यादव न्यूज एंकर हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार टाइम्स नाउ नवभारत एचडी जॉइनिंग जगदीश चंद्रा भारत24 मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्